विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year Ender 2024: T20I में 8 और वनडे-टेस्‍ट में ?, देखें इस साल तीनों फॉर्मेट में डेब्‍यू करने वाले भारतीय

Published: Mon, 16 Dec 2024 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2024 06:52 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2024 में टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब जीता। वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद कप्‍तान रोहित ...और पढ़ें

इस साल सरफराज खान ने किया टेस्‍ट डेब्‍यू। इमेज- बीसीसीआई
इस साल सरफराज खान ने किया टेस्‍ट डेब्‍यू। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारत ने इस साल जीता टी20 वर्ल्‍ड कप
  2. विराट-रोहित ने टी20I को कहा अलविदा
  3. इस साल टी20I में कई युवाओं को मिला मौका

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए साल 2024 मिला जुला रहा। पिछले साल के आखिरी में वनडे विश्‍व कप गंवाने वाली टीम इंडिया ने इस साल टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहकर फैंस का दिल तोड़ दिया।

इस साल जहां कई भारतीय क्रिकेटर्स ने संन्‍यास का एलान किया तो कई युवा चेहरों को डेब्‍यू का मौका भी मिला। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल वनडे, टेस्‍ट और टी20 इंटरनेशनल में डेब्‍यू करने वाले भारतीय कौन हैं।

साल की शुरुआत में भारत आयी इंग्‍लैंड टीम

साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल में 8, वनडे में 1 और टेस्‍ट में 7 भारतीयों को डेब्‍यू करने का मौका मिला। साल की शुरुआत में इंग्‍लैंड ने 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। इस सीरीज में कई नए चेहरों को मौका मिला। सीरीज का दूसरा टेस्‍ट 2 फरवरी से विशाखापत्‍तनम में खेला गया था। इस मैच में रजत पाटीदार को डेब्‍यू करने का मौका मिला था।

सरफराज खान को मिली डेब्‍यू कैप

सीरीज का तीसरा टेस्‍ट राजकोट में खेला गया था। इस मैच में ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को डेब्‍यू का मौका मिला था। इसके बाद रांची टेस्‍ट में तेज गेंदबाज आकाशदीप ने और धर्मशाला में देवदत्‍त पडिक्‍कल ने टेस्‍ट करियर का आगाज किया था। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के लिए साल के अंत में भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया गई हुई है। सीरीज का पहला टेस्‍ट पर्थ में खेला गया था। इस मैच में हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी ने टेस्‍ट डेब्‍यू किया।

इमेज: बीसीसीआई

इस साल टेस्‍ट में डेब्‍यू करने वाले भारतीय

  1. रजत पाटीदार
  2. ध्रुव जुरेल
  3. सरफराज खान
  4. आकशदीप
  5. देवदत्‍त पडिक्‍कल
  6. हर्षित राणा
  7. नीतीश कुमार रेड्डी

टी20 इंटरनेशनल में डेब्‍यू

भारतीय टीम ने इस साल जिम्‍बाब्‍वे का दौरा किया था। इस दौरे के लिए शुभमन गिल की कप्‍तानी में युवा टीम चुनी गई थी। जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, बी साई सुदर्शन और तुषार देशपांडे ने टी20 इंटरनेशलन डेब्‍यू किया था। इसके बाद जब बांग्‍लादेश टीम भारत आई तो नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव ने और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियरन में रमनदीप सिंह को डेब्‍यू कैप मिली।

इमेज- बीसीसीआई

इस साल टी20 इंटरनेशलन में डेब्‍यू करने वाले भारतीय

  1. अभिषेक शर्मा
  2. ध्रुव जुरेल
  3. रियान पराग
  4. बी साई सुदर्शन
  5. तुषार देशपांडे
  6. नीतीश कुमार रेड्डी
  7. मयंक यादव
  8. रमनदीप सिंह

इस साल वनडे में डेब्‍यू करने वाले भारतीय

रियान पराग

इमेज- बीसीसीआई

ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: खेल जगत के लिए बेमिसाल रहा ये साल; चेस से लेकर टी20 विश्व कप तक, दुनिया ने माना भारत का लोहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।