Indian Team Announcement Live: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम का एलान, श्रेयस अय्यर की वापसी, बुमराह को आराम
Indian Team Announcment for New Zealand ODI Series: अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। शुभमन गिल फिट होकर टीम में लौटे हैं और कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। उप-कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम भी टीम में है, लेकिन उनकी फिटनेस पर उनका खेलना निर्भर करेगा। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। ऋषभ पंत अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।
Team India Announcment: रोहित और विराट पर नजरें
इस सीरीज के साथ एक बार फिर रोहित और विराट पर नजरें रहेंगी। ये दोनों अब सिर्फ वनडे ही खेलते हैं और ऐसे में दर्शकों को बहुत ही कम इन दोनों को देखने का मौका मिलता है।
Team India Announcment: ऐसा है शेड्यूल
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल
11 जनवरी , पहला वनडे, वडोदरा
14 जनवरी, दूसरा वनडे, राजकोट
18 जनवरी, तीसरा वनडे, इंदौर
Team India Announcment: जसप्रीत बुमराह को आराम
जसप्रीत बुमराह को सीरीज में आराम दिया गया है। वह टी20 सीरीज खेलेंगे और इसके बाद वर्ल्ड कप, इसी को देखते हुए उनको आराम दिया गया है।
Team India Announcment: अक्षर पटेल भी नहीं बना पाए जगह
टी20 टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल भी इस सीरीज में दिखाई नहीं देंगे। उनकी जगह सेलेक्टर्स ने एक बार फिर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी है।
Team India Announcment: ईशान किशन को मिली मायूसी
ईशान किशन को मायूसी मिली है। उनका नाम पंत की जगह चल रहा था क्योंकि वह दमदार फॉर्म में हैं और टी20 टीम में भी वापसी कर चुके हैं। हालांकि, सेलेक्टर्स ने पंत पर भरोसा बनाए रखा है।
Team India Announcment: हार्दिक पांड्या को इसलिए नहीं मिली जगह
हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से 10 ओवर फेंकने की अनुमति नहीं मिली है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप भी आने वाला है, इन दोनों कारणों से पांड्या को वनडे टीम में नहीं चुना गया है। बीसीसीआई ने अपने रिलीज में इस बात की जानकारी दी है।
Team India Announcment: अय्यर की वापसी पर है शर्त
टीम में श्रेयस अय्यर का नाम तो है लेकिन उनका खेलना फिटनेस टेस्ट पूरा करने के बाद ही पक्का हो पाएगा। बीसीसीआई ने बयान में कहा है कि बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जब अय्यर को फिटनेस क्लीयरेंस दे देगा तभी वह खेल पाएंगे।
Team India Announcment: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया-
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल
Team India Announcment: वनडे टीम का हुआ एलान
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है।
Team India Announcment: तिलक वर्मा ने भी जड़ा सैकड़ा
भारत की टी20 टीम के मजबूत स्तम्भ माने जाने वाले तिलक वर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार शतक जमाया है। उन्होंने 109 रनों की पारी खेली और वनडे टीम के लिए भी अपनी दावेदारी ठोकी है।
Team India Announcment: संजू सैमसन भी रेस में?
संजू सैमसन भी वनडे टीम में शामिल होने की रेस में हैं। ऋषभ पंत के स्थान पर इशान किशन को सैमसन टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने आज ही झारखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जमाया है।
Team India Announcment: कभी भी हो सकता है एलान
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कभी भी हो सकता है। इशान किशन ने लगातार अच्छा खेल दिखा अपनी दावेदारी मजबूत की है। देखना होगा कि उनको मौका मिलता है या नहीं।
Team India Announcment: पांड्या ने जमाया शतक
वनडे सीरीज में पांड्या का चुना जाना मुश्किल है क्योंकि सेलेक्टर्स उन्हें 50 ओवरों के लिए फिट नहीं मान रहे हैं, लेकिन इसी बीच पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल कर दिया है। उन्होंने बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए 68 गेंदों पर शतक ठोका है।
Team India Announcment: टी20 टीम के खिलाड़ियों को मिलेगा आराम?
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज भी खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान वर्ल्ड कप टीम के साथ ही कर दिया गया है। देखना होगा कि क्या सेलेक्टर्स टी20 सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम के खिलाड़ियों को वनडे में आराम देते हैं या नहीं।
Team India Announcment: गिल की तीबयत हुई खराब
शुभमन गिल की तबीयत बिगड़ गई है और इसी कारण वह विजय हजारे ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, उनको लेकर चिंता की बात नहीं है। पूरी संभावना है कि वह न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ही ठीक हो जाएंगे।
Team India Announcment: दिन में होगा एलान
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि आज सेलेक्टर्स की बैठक है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चुनेंगे। ये एलान दिन में हो सकता है।
Team India Announcment: ऋषभ पंत पर नजरें
ऋषभ पंत का नाम फिट और चयन के लिए उपलब्ध खिलाड़ियों की लिस्ट में तो है लेकिन उनका चयन होता है या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। उनकी फॉर्म ठीक नहीं चल रही है। उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिल सकता है।
Team India Announcment: सामने आई फिटनेस रिपोर्ट
टीम सेलेक्शन से पहले टीम इंडिया कि फिटनेस रिपोर्ट सामने आई है। इसमें मोहम्मद शमी का नाम नहीं है। वहीं हार्दिक पांड्या वनडे के लिए उपलब्ध नहीं है। श्रेयस अय्यर पर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
भारतीय टीम के चयन से पहले की फिटनेस रिपोर्ट (दो जनवरी) ...
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) January 3, 2026
रोहित, गिल, यशस्वी, ध्रुव जुरैल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, नीतीश कुमार…
Team India Announcment: टीम इंडिया का एलान आज
न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान आज हो सकता है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमेटी आज वो 15 खिलाड़ी चुन सकती है।