U19 World Cup 2026 जीतने के बाद मुंबई पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर धोनी की स्टाइल में दिखे वैभव सूर्यवंशी
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप जीतकर मुंबई लौट आई है। फाइनल के हीरो वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की शानदार पारी खेली थी। मुंबई एयरपोर ...और पढ़ें

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत लौटी टीम इंडिया
HighLights
अंडर-19 विश्व कप जीतकर भारतीय टीम मुंबई लौटी
वैभव सूर्यवंशी एयरपोर्ट पर धोनी के अंदाज में दिखे
फाइनल में वैभव ने 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप को रिकॉर्ड छठी बार जीतने के भारत की टीम मुंबई पहुंच चुकी है। फाइनल के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा में दिखाई दिए। सूर्यवंशी आईपीएल के डेब्यू के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं और वर्ल्ड कप में भी उन्होंने कमाल की बैटिंग कर फाइनल में 175 रनों की पारी खेली थी, जिसकी वजह से टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन सकी।
विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया अपने देश वापस लौट चुकी है और एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी पूर्व कप्तान एमएस धोनी के अंदाज में नजर आए। सूर्यवंशी को एयरपोर्ट पर देखने के बाद धोनी की याद आने लगी क्योंकि वे भी कुछ इसी तरह नजर आते हैं। सूर्यवंशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें टीम के बाकी सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी का वीडियो आया सामने
भारतीय अंडर-19 टीम वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपनी सरजमीं पर पांव रख दिए हैं। टीम मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दी, जिसमें सभी खिलाड़ी नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद वैभव सूर्यवंशी अलग अंदाज में दिखे और वे सुरक्षाकर्मियों के घेरे में दिखाई दिए। सूर्यवंशी के चारों तरफ सुरक्षाकर्मी नजर आए और वे एयरपोर्ट से बाहर निकले। धोनी भी जब एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं, तो इसी तरह से उन्हें भी सुरक्षाकर्मी घेरे हुए दिखाई देते हैं।
#WATCH | Maharashtra | ICC Under-19 Cricket World Cup champions, Team India, receive a grand welcome as they arrive in Mumbai. pic.twitter.com/oaGli87BKz
— ANI (@ANI) February 8, 2026
वैभव की ऐतिहासिक पारी
वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनकी पारी का ही नतीजा था कि टीम इंडिया 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर सकी। भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।
पिता ने दिया था रिएक्शन
15 साल के युवा खिलाड़ी की बेखौफ बल्लेबाजी पर पिता संजीव सूर्यवंशी का रिएक्शन सामने आया था। उनका कहना था कि सूर्यवंशी किसी भी गेंदबाज से नहीं डरते हैं और वे हमेशा बड़े शॉट्स ही खेलने के लिए जाते हैं। संजीव का कहना था कि वैभव सिंगल लेने में कम ही विश्वास रखते थे और इसी का नतीजा है कि वे इस तरह से शॉट्स खेलते हैं।