यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, तूफानी बल्लेबाज को किया गया बाहर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिसंबर में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का एलान हो गया है। इस सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम का एलान
- IND vs AUS: शेफाली वर्मा को नहीं मिली टीम में जगह
- IND vs AUS: दोनों टीमों के बीच खेली जानी है तीन मैचों की वनडे सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी महिला टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में तूफानी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को जगह नहीं मिली है। शेफाली को क्यों बाहर किया गया है इसे लेकर बीसीसीआई ने कोई कारण नहीं बताया है। लेकिन माना जा रहा है कि खराब फॉर्म के कारण शेफाली को बाहर किया गया है।
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में खेली गई वनडे सीरीज में शेफाली का बल्ला शांत रहा था। उन्होंने सिर्फ 56 रन ही बनाए थे। वनडे में उन्होंने अपना आखिरी अर्धशतक जुलाई 2022 में मारा था। संभवतः इसी कारण शेफाली को टीम से बाहर किया गया है।
यह भी पढ़ें- IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5 बड़े विवाद; जेल की हवा खाने से बाल-बाल बचे थे भज्जी
पाटिल को नहीं मिली जगह
टीम में श्रेयांका पाटिल को भी जगह नहीं मिली है। पाटिल को हाल ही में शिन में चोट लगी थी जिसके चलते वह टीम में जगह नहीं बना पाई हैं। टीम की बेहतरीन ऑलराउंडर पाटिल चोटों से परेशान रहती हैं। इसी कारण वह टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। शेफाली और श्रेयांका के अलावा डायलान हेमलता, उमे छेत्री और सयाली सातगरे को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
A look at #TeamIndia's ODI squad for the upcoming tour of Australia 👌👌#AUSvIND pic.twitter.com/q0LRy53sSD
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 19, 2024
हर्लिन देओल की वापसी
वहीं हर्लिन देओल टीम में जगह बना पाने में सफल रही हैं। वह दिसंबर 2023 के बाद पहली बार टीम में आई हैं। पिछले साल विमंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स की तरफ से खेलते हुए हर्लिन को चोट लग गई थी जिसके कारण वह लंबे समय तक खेल से दूर रहीं। न्यूजीलैंड सीरीज में बाहर रहीं ऋचा घोष को भी टीम में जगह मिली है। चोट के कारण आशा शोभना और पूजा वस्त्राकर को टीम से बाहर ही रखा गया है।
खबरें और भी

सीरीज का पहला मैच पांच दिसंबर को ब्रिस्बेन में होगा। दूसरा मैच भी इसी मैदान पर तीन दिन बाद 8 दिसंबर को खेला जाएगा। पर्थ का वाका स्टेडियम 11 दिसंबर को तीसरे मैच की मेजबानी करेगा।
भारतीय महिला टीम-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, तितस साधु , अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकुर।