Team India Semi Final Scenario: एक हार के बाद मुश्किल हो गई टीम इंडिया की राह! जानिए क्या है समीकरण
लगातार दो मैच जीतकर आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का शानदार आगाज करने वाली भारतीय महिला टीम को साउथ अफ्रीका ने हरा दिया। इस हार के बाद जानिए क्या हैं टी ...और पढ़ें

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने दी मात
HighLights
भारतीय महिला टीम को मिली साउथ अफ्रीका से हार
टीम इंडिया नहीं लगा पाई जीत की हैट्रिक
हार के बाद बदल गए सेमीफाइनल के समीकरण
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप-2026 का शानदार आगाज करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बीती रात साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने भारत को असलियत दिखाई और साथ ही सेमीफाइनल में जाने को लेकर टेंशन भी दे दी।
अपने शुरुआती दो मैचों में भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स जैसी टीम को मात दी थी, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली छह विकेट से हार ने न सिर्फ उसे जीत की हैट्रिक लगाने से रोका बल्कि ग्रुप-ए में अगले दौर की जंग को रोमांचक भी कर दिया है।
ऐसी है स्थिति
ग्रुप-ए में अगर मौजूदा स्थिति को देखा जाए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर पहले नंबर पर काबिज है। वहीं टीम इंडिया तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका का भी यही हाल है, लेकिन उसकी नेट रन रेट भारत से कम है इसलिए वह तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश भी समान स्थिति में है और चौथे नंबर पर काबिज है। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को रेस से बाहर हैं।
भारत को अभी ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश से दो मैच खेलने हैं। सभी टीमों को अभी दो-दो मैच और खेलने हैं। भारत को अपने सबसे मुश्किल प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का सामना करना है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जाने के लिए ये दोनों मैं जीतने ही होंगे। साथ ही ये भी उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश अपने दोनों मैच हार जाएं। अगर साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और भारत तीनों एक-एक मैच जीतती हैं और एक-एक हारती हैं तो मामला नेट रन रेट पर फंसेगा।
खबरें और भी
ऑस्ट्रेलिया को भी रहना होगा सचेत
बेशक, ऑस्ट्रेलिया इस समय टॉप पर है, लेकिन रास्ता उसके लिए भी आसान नहीं है। अगर वह अपने दोनों मैच हार जाती है तो राह उसकी भी मुश्किल हो जाएगी। वहीं अगर उसे एक मैच में जीत और एक में हार मिलती है तो फिर रेस और ज्यादा रोमांचक होगी। सभी टीमें इस बात को जानती हैं और ये भी जानती हैं कि बेहतर नेट रन रेट उनके आगे जाने के काम को आसान कर सकता है। इसलिए सभी टीमें बेहतर रन रेट के साथ जीत हासिल करना चाहेंगी।