Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND-W vs SA-W: पहले वनडे में रविवार को भारतीय महिला टीम का सामना साउथ अफ्रीका से, बेंगलुरु में होगी भिड़ंत

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 11:25 PM (GMT+05:30)

    South Africa Women tour of India भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच रविवार से 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। सीरीज के सभी मुकाबले बें ...और पढ़ें

    र‍विवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज। फाइल फोटो
    र‍विवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध भारतीय महिला टीम की कोशिश लय बरकरार रखने पर
    2. दोनों टीमों के बीच 3 वनडे, 3 टी20 और 1 टेस्‍ट मैच खेला जाएगा
    3. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे वनडे सीरीज के सभी मैच

    पीटीआई, बेंगलुरु: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमें रविवार को यहां जब पहले वनडे के साथ तीन सप्ताह तक चलने वाली सभी प्रारूपों की सीरीज शुरू करेंगी तो उनकी कोशिश अक्टूबर में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने की होगी। टी-20 विश्व कप का आयोजन बांग्लादेश में होगा।

    टी-20 विश्व कप के वर्ष में 50 ओवर के मैच थोड़े असंगत लग सकते हैं, लेकिन यह लय हासिल करने के ²ष्टिकोण से दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम इस जनवरी में आस्ट्रेलिया के विरुद्ध घरेलू सरजमीं पर वनडे और टी-20 सीरीज हार गई थी, लेकिन उसने जोरदार वापसी करते हुए हाल ही में बांग्लादेश को उसके घरेलू मैदान पर टी-20 सीरीज में 5-0 से शिकस्त दी।

    ये भी पढ़ें: T20 WORLD CUP 2024: सुपर 8 में 'पुराने दुश्‍मन' से भिड़ेगी टीम इंडिया, 'छुपे रुस्‍तम' से भी होगा मुकाबला

    वनडे सीरीज का शेड्यूल

    पहला वनडे: 16 जून, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

    दूसरा वनडे: 19 जून, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

    तीसरा वनडे: 23 जून, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

    एक मात्र टेस्‍ट मैच

    28 जून से 1 जुलाई- एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई

    टी20 सीरीज का शेड्यूल

    पहला टी20: 5 जुलाई, एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई

    दूसरा टी20: 7 जुलाई, एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई

    तीसरा टी20: 9 जुलाई, एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई

    ये भी पढ़ें: इस पाकिस्‍तानी खिलाड़ी के आगे फीके हैं विराट कोहली, अर्शदीप का मजाक बनाने वाले प्‍लेयर ने कह दी बड़ी बात