विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाल मचाने को बेताब है यह खिलाड़ी, 11 महीने बाद हुई टीम में वापसी

Published: Sat, 15 Jun 2024 03:49 PM (IST)

भारतीय महिला टीम रविवार को बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने वाली है। लगभग ...और पढ़ें

साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रिया पुनिया को टीम इंडिया में मिली जगह। फोटो- सोशल मीडिया
साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रिया पुनिया को टीम इंडिया में मिली जगह। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. रविवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा पहला वनडे मैच
  2. करीब एक साल बाद प्रिया पुनिया को मिली है भारतीय टीम में जगह
  3. साल 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था अपना आखिरी वनडे मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच रविवार को तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच बेंगलूर में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। लंबे समय में भारतीय टीम में वापसी कर रही प्रिया पुनिया अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

खूबसूरत महिला खिलाड़ियों में शामिल प्रिया पुनिया की करीब एक साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। 16 जून से शुरू हो रही साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रिया पुनिया को टीम में जगह दी गई है। प्रिया पुनिया ने अपना आखिरी वनडे मैच 19 जुलाई 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

कोच ने कही यह बात

वहीं, भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने सीरीज से पहले फील्डिंग और फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। मजूमदार ने कहा कि पूरी टीम फिटनेस और फील्डिंग पर काफी काम कर रही है और जल्द ही इसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे। भारत रविवार को बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने वाला है।

यह भी पढे़ं- 'कुर्बानी के जानवर...' पाक टीम के बाहर होने पर हाफिज ने उड़ाया मजाक, Shoaib Akhtar का वन लाइन रिएक्शन वायरल; मीम्स की आई बाढ़

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, दयालन हेमलता, राधा यादव, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, साइका इशाक, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पूनिया।

यह भी पढे़ं- IND vs CAN Weather Report: नहीं होगा भारत और कनाडा का मुकाबला? जानें कैसा है लॉडरहिल के मौसम का हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।