Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: इन 3 कारणों के चलते Dhoni ने Ruturaj Gaikwad के हाथों में सौंपी CSK की कप्तानी, क्या उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा युवा बल्लेबाज?

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 04:45 PM (GMT+05:30)

    Ruturaj Gaikwad CSK New Captain चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के लिए रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। एमएस धोनी इंडियन प्रीम ...और पढ़ें

    CSK Captain Ruturaj Gaikwad: रुतुराज गायकवाड़ होंगे सीएसके के नए कप्तान।
    CSK Captain Ruturaj Gaikwad: रुतुराज गायकवाड़ होंगे सीएसके के नए कप्तान।

    HighLights

    1. सीएसके ने आईपीएल 2024 के लिए रुतुराज गायकवाड़ को बनाया कप्तान
    2. एमएस धोनी ने रुतुराज के हाथों में सौंपी टीम की कमान
    3. एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कैप्टेंसी कर चुके हैं रुतुराज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। CSK New Captain in IPL 2024: आईपीएल 2024 के आगाज से ठीक एक दिन पहले सीएसके ने हर किसी को अपने फैसले से हैरान कर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए सीएसके ने टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में सौंप दी है। यानी चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) इस सीजन बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं किन तीन खूबियों के चलते माही ने जताया है रुतुराज पर भरोसा।

    मैदान पर माही की तरफ शांत रुतुराज

    रुतुराज गायकवाड़ में एमएस धोनी की झलक दिखाई देती है। धोनी की तरह ही रुतुराज भी मैदान पर काफी शांत नजर आते हैं। मैच की स्थिति कैसी भी हो, पर रुतुराज अपना आपा कभी नहीं खोते हैं। रुतुराज के पास धोनी की तरफ ही शांत दिमाग है, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

    दबाव में निखरते हैं रुतुराज

    रुतुराज गायकवाड़ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह दबाव वाली परिस्थितियों से बिल्कुल भी घबराते नहीं हैं। प्रेशर सिचुएशन में रुतुराज का खेल और भी निखरकर सामने आता है। पिछले कई सीजन में रुतुराज सीएसके को मुश्किल हालातों से निकालकर जीत की दहलीज तक पहुंचा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024 Opening Ceremony: AR Rahman की धुन पर झूमेंगे फैन्स, अक्षय-टाइगर बांधेंगे डांस से माहौल, ये स्टार्स जमाएंगे रंग

    कप्तानी का है अनुभव

    रुतुराज गायकवाड़ के पास कप्तानी का अनुभव भी मौजूद है। एशियन गेम्स 2023 में रुतुराज ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी और टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। इसके साथ ही माही की देखरेख में रुतुराज ने कप्तानी के कई गुण भी सीखे हैं, जो उनके खेल में भी नजर आता है। घरेलू क्रिकेट में भी रुतुराज कप्तानी कर चुके हैं।

    खबरें और भी