Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 Auction की तारीख और वेन्यू का हुआ आधिकारिक एलान, पहली बार भारत से बाहर खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 11:43 AM (GMT+05:30)

    IPL 2024 Auction Date Venue आईपीएल 2024 ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का आधिकारिक एलान हो चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ...और पढ़ें

    IPL 2024 का ऑक्शन पहली बार होगा भारत से बाहर
    IPL 2024 का ऑक्शन पहली बार होगा भारत से बाहर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Auction Date Venue: आईपीएल 2024 ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का आधिकारिक एलान हो चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई। पहली बार आईपीएल की नीलामी भारत से बाहर होगी। 19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।

    19 दिसंबर को खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और ये पहली बार होगा जब विदेश में इसका आयोजन होगा। ऐसे में जानते हैं आईपीएल ऑक्शन 2024 से जुड़ी पूरी जानकारी इस आर्टिकल के जरिए।

    IPL 2024 का ऑक्शन पहली बार होगा भारत से बाहर

    दरअसल, आईपीएल 2024 (IPL 2024 Auction) के आगामी सीजन के लिए 19 दिसंबर को नीलामी का दिन घोषित कर दिया गया हैं। इस दिन भारत के बाहर कुल 1166 खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए उतरेंगे, जिनमें से 909 अनकैप्ड खिलाड़ियों हैं, जिसमें से 812 भारतीय है।

    बता दें कि आईपीएल 2024 में 10 फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं, जिनके पास भरने के लिए 77 स्लॉट हैं, जिसमें कुल 30 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: IND vs AUS 5th T20: रिंकू से लेकर बिश्नोई तक, आखिरी टी-20 में इन पांच प्लेयर्स पर होगी सभी की निगाहें


    IPL 2024 Auction: किस फ्रेंचाइजी के पास कितना पैसा है?

    1. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- 13.15 करोड़ रुपये

    2. राजस्थान रॉयल्स (RR)- 14.5 करोड़ रुपये

    3. मुंबई इंडियंस (MI)- 15.25 करोड़ रुपये

    4. गुजरात टाइटंस (GT)- 13.85 करोड़ रुपये

    5. दिल्ली कैपिटल्स (DC)- 28.95 करोड़ रुपये

    6. पंजाब किंग्स (PBKS)- 29.1 करोड़ रुपये

    7. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- 31.4 करोड़ रुपये

    8.कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- 32.7 करोड़ रुपये

    9. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 34 करोड़ रुपये

    10. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)- 40.75 करोड़ रुपये

    खबरें और भी