Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने जिसे ठुकराया, पंजाब किंग्स ने उसे अपनाया; इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज पर खर्च किए इतने करोड़ रुपये

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 10:21 PM (GMT+05:30)

    अंतिम चरण की नीलामी में राइली रूसो को खरीदार मिले। दिल्ली और पंजाब के बीच बोली को लेकर जंग देखने को मिली। राइली रूसो दो करोड़ के बेस प्राइज पर आईपीएल ...और पढ़ें

    Rilee Rossouw को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ में खरीदा।
    Rilee Rossouw को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ में खरीदा।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के घाकड़ बल्लेबाज राइली रूसो को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ में खरीदा। मंगलवार को आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में पंजाब ने राइली रूसो पर दांव खेला। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच नीलामी को लेकर दंगल देखने को मिली। हालांकि, पंजाब ने बाजी मारी।

    अंतिम चरण की नीलामी में राइली रूसो को खरीदार मिले। दिल्ली और पंजाब के बीच बोली को लेकर जंग देखने को मिली। राइली रूसो दो करोड़ के बेस प्राइज पर आईपीएल ऑक्शन में लौटे। दिल्‍ली ने बोली लगाई, लेकिन पंजाब रेस में आई। बोली 6 करोड़ के पार पहुंच गई। अंत में रूसो 8 करोड़ में पंजाब के साथ चले गए।

    फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में मचा चुके हैं धमाल

    गौरतलब हो कि राइली रूसो का प्रदर्शन दुनिया भर की विभिन्न फ्रेंचाइजी लीगों में असाधारण रहा है। उन्होंने 312 मैच में 144.84 की स्ट्राइक रेट से 7,933 रन बनाए हैं। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा 6 शतक लगाए हैं और 48 अर्धशतक जड़े हैं।

    यह भी पढ़ें- IPL Auction: 'SRH ने मैच विनर को खरीदा'...भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने इस खिलाड़ी के लिए कही बड़ी बात

    पंजाब किंग्स इन खिलाड़ियों को खरीदा

    • हर्षल पटेल: ₹11.75 करोड़ (आधार मूल्य ₹2 करोड़)
    • राइली रूसो: ₹8 करोड़
    • क्रिस वोक्स: ₹4.2 करोड़ (आधार मूल्य ₹2 करोड़)
    • विश्वनाथ प्रताप सिंह: ₹20 लाख
    • शशांक सिंह: ₹20 लाख
    • तनय त्यागराजन: ₹20 लाख
    • आशुतोष शर्मा: ₹20 लाख
    • प्रिंस चौधरी: ₹20 लाख

    दिल्ली कैपिटल्स ने कर दिया था रिलीज

    वहीं, टी20I में राइली रूसो ने 29 मैच में 767 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं। रूसो के नाम 14 आईपीएल मैच में 21.83 की औसत से 262 रन बनाए हैं। राइली रूसो को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में रूसो पर दिल्ली ने 4.60 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: एक गेंद फेंकने के लिए SRH से Pat Cummins को मिलेंगे इतने रुपये, जानकर दंग रह जाएंगे आप