Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 DC Schedule: ऋषभ पंत की वापसी से दिल्ली को मिलेगी मजबूती, यहां जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा कार्यक्रम

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 08:49 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के शुरुआती 17 दिनों के शेड्यूल का एलान हो गया है। बीसीसीआई ने फिलहाल दो हफ्तों के शेड्यूल का एलान किया क्योंकि आम चुनावों की तारीखों का फि ...और पढ़ें

    IPL 2024: Delhi Capitals के शेड्यूल पर डाले एक नजर
    IPL 2024: Delhi Capitals के शेड्यूल पर डाले एक नजर

    HighLights

    1. IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा
    2. IPL 2024: Delhi Capitals के शेड्यूल पर डाले एक नजर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के शुरुआती 17 दिनों के शेड्यूल का एलान हो गया है। बीसीसीआई ने फिलहाल दो हफ्तों के शेड्यूल का एलान किया, क्योंकि आम चुनावों की तारीखों का फिलहाल एलान नहीं हुआ।

    चुनावों की तारीखों के एलान के बाद ही बाकी मैचों का शेड्यूल सामने आएगा। दिल्ली कैपिटल्स अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच पंजाब किंग्स से होना है, जो कि मोहाली में खेला जाएगा।

    IPL 2024: Delhi Capitals के शेड्यूल पर डाले एक नजर

    दरअसल, आईपीएल 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास होगी। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर अपने अभियान का आगाज नहीं कर पा रही है, क्योंकि दिल्ली में विमेंस प्रीमियर लीग के 11 मैच खेले जाने है, जिसकी वजह से आईपीएल के शुरुआती 17 मैचों में से एक भी मैच दिल्ली में नहीं हो पाएगा।

    यह भी पढ़ें: IPL 2024 LSG Schedule: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा लखनऊ सुपर जायंट्स का हल्ला बोल, देखें पहले चरण के मैचों का शेड्यूल

    बता दें कि डेविड वार्नर (David Warner) की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष करती रही और 14 मैचों में सिर्फ पांच जीत दर्ज की और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। पंत अब ट्रेनिंग पर लौट आए हैं और उनके आईपीएल 2024 में कप्तान और विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद है।

    • 23 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मोहाली
    • 28 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे IST, जयपुर
    • 31 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग
    • 3 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग
    • 7 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मुंबई

    IPL 2024: Delhi Capitals का पूरा स्क्वॉड

    ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव , खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप और स्वास्तिक छिकारा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: IPL 2024 KKR Schedule: नीतीश राणा से छिन जाएगी कप्तानी, SRH के खिलाफ धमाल मचाने उतरेंगे रिंकू और श्रेयस; यहां देखें KKR का शेड्यूल