Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 Justin Langer: LSG से एंडी फ्लावर की हुई विदाई, ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व खिलाड़ी को बनाया मुख्य कोच

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 09:26 PM (IST)

    IPL 2024 LSG New Coach Justin Langer आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुख्य कोच एंडी फ्लावर की जगह नया कोच नियुक्त किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ...और पढ़ें

    Justin Langer LSG New Coach IPL 2024 फाइल फोटो
    Justin Langer LSG New Coach IPL 2024 फाइल फोटो

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने मुख्य कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) की जगह नया कोच नियुक्त किया है। एंडी फ्लावर को शुक्रवार को फ्रेंचाइजी ने विदाई दे दी। क्योंकि उनका दो साल का कंट्रैक्ट समाप्त हो गया था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) को अगला कोच नियुक्त किया है।

    एंडी फ्लावर के कार्यकाल के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के दोनों सीजन (2022 और 2023) में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम दोनों ही सीजन के प्लेऑफ में पहुंची में सफल रही थी। दूसरी ओर लैंगर ने 2022 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रैंचाइजी ने उन्हें टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी पुष्टि की।

    अपनी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया को बनाया था चैंपियन

    बता दें कि जस्टिन लैंगर की कोचिंग में 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने टी20I वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद टीम के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ उनका विवाद हुआ, जिसके बाद लैंगर ने को कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्हें मार्क वॉ, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, मैथ्यू हेडन और दिवंगत शेन वार्न जैसे कई पूर्व साथियों का समर्थन मिला था।

    नॉकआउट मुकाबले में लखनऊ को मिली थी हार

    गौरतलब हो कि आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह प्ले ऑफ तक पहुंचे थे। नॉकआउट मुकाबले उसे मुंबई इंडियन से हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 मैच में से 8 मैच जीते थे, जबकि उसे 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

    खबरें और भी