Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: पांच बार बनाया चैंपियन, फिर क्यों गंवानी पड़ी Rohit Sharma को MI की कप्तानी? समझिए Hardik Pandya को कैप्टेंसी सौंपने की वजह

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 07:00 PM (IST)

    रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की ट्रॉफी को आखिरी बार साल 2020 में उठाया था। इसके बाद आईपीएल 2021 में टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर ...और पढ़ें

    IPL 2024: हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने कप्तान बनाया है।
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने कप्तान बनाया है।

    HighLights

    1. आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान
    2. बतौर कप्तान रोहित शर्मा को रिप्लेस करेंगे हार्दिक
    3. रोहित की कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Indian Captain: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने हर किसी को चौंका दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई ने टीम की कप्तानी रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या के हाथों में सौंप दी है। रोहित ने अपनी कैप्टेंसी में मुंबई को इस लीग की सबसे सफल टीमों में से एक बनाया। यही वजह है कि हिटमैन के हाथों से कप्तानी लिए जाने के फैसले से हर कोई हैरान है।

    किस वजह से गई रोहित की कप्तानी?

    रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की ट्रॉफी को आखिरी बार साल 2020 में उठाया था। इसके बाद आईपीएल 2021 में टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी। 2022 में टीम का हाल और भी बेहाल रहा था और मुंबई ने सबसे निचले पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट खत्म किया था। पिछले सीजन यानी 2023 में टीम ने दूसरे क्वालिफायर तक का सफर तय किया था, जहां हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस मुंबई पर भारी पड़ी थी।

    यानी पिछले तीन सीजन में मुंबई का प्रदर्शन कुछ खास रहा नहीं है। हालांकि, इसमें दोष रोहित की कप्तानी का कहना गलत होगा, क्योंकि पिछले एक-दो सीजन से मुंबई की टीम ऑक्शन में एक दमदार टीम खड़ी करने में भी असफल रही है।

    यह भी पढ़ेंAamer Jamal: पर्थ में छाया पाकिस्तान का युवा तेज गेंदबाज, 6 विकेट लेकर मचाया हाहाकार; AUS की धरती पर 13 साल बाद किया यह कारनामा

    रोहित ने खुद छोड़ी कप्तानी?

    वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को फाइनल में मिली हार के बाद से रोहित शर्मा बेहद दुखी भी हैं। हिटमैन की आंखों में खिताबी मुकाबला गंवाने के बाद ही आंसू देखे गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि हिटमैन ने मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी छोड़ना का फैसला शायद खुद भी लिया हो।

    खबरें और भी

    रोहित की उम्र 36 हो चली है और वह पिछले दस साल से मुंबई की बागडोर संभाल रहे हैं। ऐसे में यह भी हो सकता है टीम के भविष्य को देखते हुए रोहित ने मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में सौंपने का फैसला लिया हो।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

    हिटमैन ने पांच बार बनाया चैंपियन

    रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है। साल 2011 में हिटमैन मुंबई की टीम से जुड़े थे और साल 2013 में उनको टीम की बागडोर सौंपी गई थी। रोहित ने इसी साल टीम को पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई थी। इसके बाद साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कैप्टेंसी में मुंबई ने आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया था।

    बतौर कप्तान दमदार हार्दिक का रिकॉर्ड

    हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड बतौर कप्तान आईपीएल में बेमिसाल रहा है। गुजरात टाइटंस को हार्दिक ने पहले ही सीजन में अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। वहीं, पिछले सीजन भी हार्दिक की कैप्टेंसी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। यही वजह है कि मुंबई की टीम ने इस सीजन के लिए हार्दिक पर दांव खेला है। हार्दिक को जब ट्रेड किया गया था, तभी ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह मुंबई की कमान संभाल सकते हैं।