Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 MI Schedule: गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार्दिक पांड्या खेलेंगे पहला मुकाबला, इस ग्राउंड पर होगी अपनों से ही भिड़ंत

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 07:22 PM (IST)

    MI Schedule हार्दिक ने पहली बार में ही गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 में खिताबी जीत दिलाई थी। पिछले साल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी गें ...और पढ़ें

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेंगे हार्दिक पांड्या।
    गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेंगे हार्दिक पांड्या।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 and MI Schedule:  पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) 24 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत करेगी। पूर्व जीटी कप्तान हार्दिक पांड्या एमआई का नेतृत्व करते हुए दिखाई देंगे। वह अपने पिछले घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में पहला मुकाबला खेलेंगे। 

    हार्दिक ने पहली बार में ही गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 में खिताबी जीत दिलाई थी। पिछले साल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार के बाद वह उपविजेता रहे थे। रोहित शर्मा से बागडोर लेना निश्चित रूप से एक चुनौती होगी क्योंकि रोहित निश्चित रूप से एमएस धोनी के साथ आईपीएल के सबसे महान कप्तान रहे हैं।

    वानखेड़े में खेलेगी दो मैच

    दूसरे मैच में मुंबई सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। हैदराबाद में यह मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद वह अपने गढ़, वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। आइए जानते हैं एमआई का आईपीएल 2024 शेड्यूल।

    आईपीएल 2024 के पहले चरण के लिए मुंबई इंडियंस का शेड्यूल ( MI Schedule IPL 2024)

    • 24 मार्च : गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
    • 27 मार्च : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
    • 1 अप्रैल : मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई, शाम 7.30 बजे
    • 7 अप्रैल : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे

    मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

    रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मधुशंका, नमन धीर, अंशुल कंभोज, नुवान तुषारा, श्रेयस गोपाल, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2024 में Rishabh Pant की वापसी की तारीख हुई तय! इस टीम के खिलाफ बरपाएंगे कहर