Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: मुंबई इंडियंस में शामिल हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज 'वुड', इस चोटिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की ली जगह

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 09:05 PM (IST)

    आईपीएल के आगामी सीजन से कुछ ही दिन पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा था। फ्रेंचाइजी ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ चोट ...और पढ़ें

    Luke Wood को मुंबई इंडियंस ने टीम में शामिल किया। फोटो- PSL
    Luke Wood को मुंबई इंडियंस ने टीम में शामिल किया। फोटो- PSL

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया के चोटिल गेंदबाज जेसन बेहरेनडार्फ (Jason Behrendorff) के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। जेसन की जगह टीम में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड (Luke Wood) को शामिल किया गया है।

    आईपीएल के आगामी सीजन से कुछ ही दिन पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा था। फ्रेंचाइजी ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ चोट की वजह से 2024 टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। अब MI ने सोमवार, 18 मार्च को पेसर के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड के 28 वर्षीय ल्यूक वुड को टीम में शामिल किया गया है।

    कौन हैं ल्यूक वुड

    ल्यूक वुड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के लिए दो वनडे और 5 टी20I मैच खेले हैं। वनडे में वुड के नाम कोई विकेट नहीं है। वहीं, टी20 में ल्यूक के नाम 8 विकेट दर्ज हैं। साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। वहीं, 2022 में ही पाकिस्तान के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था।

    इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 में दमदार प्रदर्शन किया। ल्यूक वुड के पास गेंद को रिवर्स स्विंग कराने की क्षमता है। पीएसएल में अपनी टीम पेशावर जाल्मी के लिए कई बार बेहतरीन गेंदबाजी की है। 

    यह भी पढें- David Warner की पत्‍नी Candice हुई आगबबूला, ऑस्‍ट्रेलियाई ओपनर के आलोचकों को लगाई जमकर लताड़, कहा- 'पूरी लिस्‍ट बना रखी...'

    खबरें और भी

    इंग्लैंड टीम में वापसी की चाहत

    पीएसएल 2024 में ल्यूक वुड के प्रदर्शन ने न केवल एक तेज गेंदबाज के रूप में उनकी क्षमता को उजागर किया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का भी बिगुल फूंका है। ल्यूक वुड ने लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इंग्लैंड टीम के दरवाजे खटखटाए हैं। ल्यूक ने विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल गेंदबाजी करने की क्षमता को विकसित कर लिया है। 

    यह भी पढे़ं- एक ही मैच में चोटिल हुए चार खिलाड़ी, दो स्ट्रेचर से गए बाहर तो एक पहुंचा अस्पताल; CSK का प्रमुख 'हथियार' भी हुआ घायल