Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: Punjab Kings में शामिल हुए संजय बांगड़, फ्रेंचाइजी ने दी है बड़ी जिम्मेदारी

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 07:19 PM (IST)

    Punjab Kings Sanjay Bangar IPL 2024 बांगड़ का आईपीएल कोचिंग करियर तब शुरू हुआ था जब उन्हें जनवरी 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सहायक कोच के रूप म ...और पढ़ें

    संजय बांगड़ को पंजाब किंग्स में मिली नई जिम्मेदारी। फाइल फोटो
    संजय बांगड़ को पंजाब किंग्स में मिली नई जिम्मेदारी। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Punjab Kings Sanjay Bangar IPL 2024: पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को संजय बांगड़ को फ्रेंचाइजी का नया क्रिकेट डेवलपमेंट हेड नियुक्त किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले भी वह पंजाब किंग्स के लिए काम कर चुके हैं। साल 2014 में वह टीम के सहायक कोच के रूप नियुक्त किया गया था।

    बांगड़ का आईपीएल कोचिंग करियर तब शुरू हुआ था, जब उन्हें जनवरी 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया गया। उस सीजन के दौरान उन्हें मुख्य कोच भी बनाया गया था। उस सीजन में टीम फाइनल तक पहुंची थी। उस वक्त उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था।

    पंजाब किंग्स से रहा है पुराना नाता

    संजय बांगड़ तीन साल तक किंग्स इलेवन पंजाब के कोच रहे, जब तक कि उन्हें बीसीसीआई के हितों के टकराव के नियमों के कारण पद नहीं छोड़ना पड़ा। अगस्त 2014 में इंग्लैंड से निराशाजनक टेस्ट सीरीज हार के बाद, बांगड़ को भारतीय राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नामित किया गया था।

    यह भी पढ़ें- 'रोहित-विराट को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते देखना चाहूंगा...' इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने जताई इच्छा

    भारतीय टीम के रह चुके हैं बल्लेबाजी कोच

    उन्होंने जून 2016 में जिम्बाब्वे दौरे के लिए मुख्य कोच के रूप में कार्य किया और मुख्य कोच अनिल कुंबले और बाद में रवि शास्त्री के तहत बल्लेबाजी कोच के रूप में काम जारी रखा। फरवरी 2021 में वह एक सलाहकार के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) में शामिल हुए।

    खबरें और भी

    आरसीबी से टूट गया है नाता

    9 नवंबर 2021 को उन्हें 2022 आईपीएल सीजन के लिए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन में आरसीबी 2021 और 2022 में प्लेऑफ में पहुंची। हालांकि, 2023 में आरसीबी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ 2nd Test: Glenn Phillips के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने की वापसी, बांग्लादेश ने दूसरी पारी में गंवाए दो विकेट