Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RCB vs KKR: कोई भी झगड़ा 'Virat' या 'Gambhir' नहीं, Delhi Police ने क्यों शेयर किया ऐसा मीम्स

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 05:00 AM (IST)

    RCB और KKR के बीच मुकाबले के दौरान विराट और गंभीर को एक-दूसरे से हाथ मिलाते देखा गया। आरसीबी की पारी में स्ट्रैटेजिक टाइम-आउट के दौरान गंभीर और कोहली ...और पढ़ें

    गंभीर और कोहली ने एक दूसरे को लगाया गले। फोटो- सोशल मीडिया
    गंभीर और कोहली ने एक दूसरे को लगाया गले। फोटो- सोशल मीडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 10वें मुकाबले में 2013 से चली आ रही कोहली (Kohli) और गंभीर (Gambhir) की लड़ाई पर विराम लग गया। एम चिन्नास्वामी के मैदान पर शुक्रवार को विराट कोहली और गौतम गंभीर ने एक दूसरे को गले लगाकर विवाद का अंत कर दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक्स हैंडल पर मजेदार मीम्स शेयर कर लोगों को जागरूक किया।

    आरसीबी (RCB) और केकेआर (KKR) के बीच मुकाबले के दौरान विराट और गंभीर को एक-दूसरे से हाथ मिलाते देखा गया। आरसीबी की पारी में स्ट्रैटेजिक टाइम-आउट के दौरान गंभीर और कोहली गर्मजोशी से गले भी मिले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। वहीं, दिल्ली पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए विराट और गंभीर के मिलाप का मीम्स शेयर किया।

    दिल्ली पुलिस ने शेयर किया मीम्स

    दरअसल, दिल्ली पुलिस ने लोगों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया। दिल्ली पुलिस ने एक्स हैंडल पर गंभीर और कोहली फोटो शेयर करते लिखा, झगड़ा हुआ? डायल 112 और झगड़े को समाप्त करो! कोई भी झगड़ा 'विराट' या 'गंभीर' नहीं। किसी भी समस्या में मदद के लिए 112 तैयार! दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट को खूब शेयर किया जा रहा है।

    यह भी पढे़ं- RCB vs KKR: हद है केकेआर! इतनी खराब फील्डिंग कि 13 गेंद के अंदर ही टपका दिए Glenn Maxwell के दो आसान कैच

    बेकार गया कोहली का अर्धशतक

    गौरतलब को शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी 182 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली ने नाबाद 83 रन की पारी खेली। केकेआर ने 16.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 176 रन बनाए। सुनील नारायण ने 47 रन तो वेंकटेश अय्यर ने 50 रन की पारी खेली। कोलकाता दो मैच जीतकर प्लाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RCB vs KKR: Kohli- Gambhir की दुश्मनी हुई खत्म! बीच मैदान गले लगते देख फैंस बोले- 'वाह क्या सीन है...'