यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आईपीएल 2025 का सबसे महंगा और सस्ता कप्तान कौन? एक क्लिक में देखें 10 कप्तानों की सैलरी की पूरी लिस्ट
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कई फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की जरूरत थी। क्योंकि उन्होंने अपने पुराने कप्तानों को रिलीज कर दिया था। जिसकी वजह से कई बड़े ...और पढ़ें

HighLights
- आईपीएल 2025 में सबसे महंगे कप्तान ऋषभ पंत
- आई पीएल 2025 में सबसे सस्ते कप्तान हैं रहाणे
- 22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2025
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल (IPL 2025) के 18वें सीजन के आगाज में अब महज गिनती के ही दिन बचे हैं। इसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। आगामी सीजन का पहला मैच 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। केकेआर और आरसीबी आमने-सामने होंगे। आईपीएल की सभी 10 टीमों ने अपने कप्तान का भी ऐलान कर दिया है।
इस सीजन आईपीएल की पांच फ्रेंचाइजियों को नए कप्तान मिले। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को अपना कप्तान बनाया है। केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी है। इसके अलावा आरसीबी ने रजत पाटीदार को टीम का लीडर बनाया है। पंजाब ने श्रेयस अय्यर और लखनऊ ने ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी हैं।

पांच फ्रेंचाइजियों ने बनाए नए कप्तान
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कई फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की जरूरत थी। क्योंकि उन्होंने अपने पुराने कप्तानों को रिलीज कर दिया था। जिसकी वजह से कई बड़े खिलाड़ियों को बड़ी मोटी रकम में खरीदा गया। ऐसे में कप्तानों की आईपीएल सैलरी चर्चा का विषय बन गई है। आइए जानते हैं कप्तानों की सैलरी के बारे में।
ऋषभ पंत की सैलरी सबसे ज्यादा
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने। मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंजाब को भी नए कप्तान की जरूरत थी जिसकी वजह से उन्होंने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदा। अजिंक्य रहाणे इस सीजन में सबसे सस्ते कप्तान होंगे, क्योंकि उन्हें केकेआर ने 1.5 करोड़ में खरीदा है।
खबरें और भी
IPL 2025 में कप्तानों की सैलरी पर एक नजर
- ऋषभ पंत (LSG) - 27 करोड़
- श्रेयस अय्यर (PBKS) - 26.75 करोड़
- पैट कमिंस (SRH)- 18 करोड़
- ऋतुराज गायकवाड़ (SCK)- 18 करोड़
- संजू सैमसन (RR)- 18 करोड़
- अक्षर पटेल (DC)- 16.5 करोड़
- शुभमन गिल (GT)- 16.5 करोड़
- हार्दिक पांड्या (MI)- 16.35 करोड़
- रजत पाटीदार (RCB)- 11 करोड़
- अजिंक्य रहाणे (KKR)- 1.5 करोड़
बड़े नाम नहीं संभालेंगे कप्तानी
कप्तानों की इस लिस्ट में पैट कमिंस तीसरे नंबर पर हैं। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2025 के लिए 18 करोड़ में रिटेन किया है। कमिंस की अगुआई में टीम ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी अब कप्तानी करते हुए नहीं दिखाई देंगे।