यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2025: KL Rahul और LSG के बीच नहीं चल रहा कुछ ठीक? पिछले साल मालिक संग हुए झगड़े का आईपीएल 2025 में पड़ेगा असर
Lucknow Super Giants KL Rahul। लखनऊ सुपर जाइंट्स आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले टीम के कप्तान केएल राहुल को रिलीज करने का फैसला कर सकती है। राहुल जिन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- IPL 2025 Mega Auction से पहले KL Rahul को रिलीज कर सकती है LSG
- KL Rahul अगर रिलीज होते है तो उन्हें खरीदने में काफी टीम ऑक्शन में दिलचस्पी दिखाएगी
- LSG की टीम मयंक यादव, रवि बिश्नोई और निकोलस पूरन को कर सकती है रिटेन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KL Rahul LSG IPL। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम केएल राहुल को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकत है। वहीं, लखनऊ की टीम मयंक यादव, निकोलस पूरन और रवि बिश्नोई को रिटेन करने की प्लानिंग में है।
केएल राहुल (LSG KL Rahul) ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी आईपीएल के पहले तीन सीजन में की है, लेकिन वह बतौर कप्तान टीम को खिताब नहीं दिला सके। हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट उनके स्ट्राइक रेट से खुश नहीं है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नए मेंटोर जहीर खान और कोच जस्टिन लैंगर ने राहुल के आंकड़ों पर जोर डाला, जिससे ये सामने आया कि जिन मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहां राहुल ने बैटिंग करते हुए काफी धीमी गति से बल्लेबाजी की है, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज करने का मन बना लिया है।
KL Rahul को IPL 2025 Auction से पहले रिलीज करेगी LSG?
.jpg)
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार,मेंटर जहीर खान और कोच जस्टिन लैंगर सहित एलएसजी प्रबंधन ने उनके आंकड़ों का विश्लेषण किया है और यह सामने आया है कि टीम लगभग सभी मैच हार गई है जहां केएल ने धीमी गति से बैटिंग की। यह दर्शाता है कि उनका स्ट्राइक रेट गति से मेल नहीं खाता है। खेल के प्रभाव खिलाड़ी नियम के साथ, स्कोर अधिक हो रहे हैं, आप किसी को शीर्ष क्रम में इतना समय लेने का जोखिम नहीं उठा सकते।
खबरें और भी
| KL RAHUL (लखनऊ सुपर जायंट्स) | ||||||
| साल | मैच | रन | हाईएस्ट स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 |
| 2022 | 15 | 616 | 103* | 51.33 | 135.38 | 2 |
| 2023 | 9 | 274 | 74 | 74 | 113.22 | 0 |
| 2024 | 14 | 520 | 82 | 37 | 136.12 | 0 |
| टोटल | 38 | 1410 | 103* | 41.47 | 130.67 | 2 |
Rishabh Pant बन सकते हैं LSG के कप्तान!
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि आयुष बदोी और मोहसिन खान जैसे अनकैप्ड प्लेयर्स को फ्रेंचाइजी अपने साथ बनाए रखती है, तो एलएसजी कप्तान के लिए ऋषभ पंत को खरीदने में रुचि दिखा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगर ऋषभ पंत को रिलीज कर देती है तो उन्हें लखनऊ की टीम खरीदती हुई नजर आ सकती है।