Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025 Auction: मुंबई इंडियंस ने बचाई तेंदलुकर की लाज, नहीं तो लग जाता करियर पर दाग

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 09:20 AM (IST)

    दो दिन तक चली आईपीएल- 2025 की मेगा नीलामी में कई खिलाड़ियों की किस्मत बनी। हालांकि कई खिलाड़ी निराश भी हुए क्योंकि उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। ऐसा ही ...और पढ़ें

    अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने किया अपने नाम
    अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने किया अपने नाम

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेले। वह जब तक आईपीएल खेले इसी टीम की जर्सी में दिखे। उनका बेटा अर्जुन भी 2022 से लगातार मुंबई की जर्सी में दिख रहा है। लेकिन आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी में मुंबई की टीम उनसे पलड़ा झाड़ने वाली थी। हालांकि, अंत में इसी टीम ने अर्जुन को खरीद उनकी लाज बचा ली।

    अर्जुन जब पहली बार सोमवार को नीलामी में आए तो वह बिके नहीं। उनके लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। वह अनसोल्ड चले गए। लेकिन इसके बाद जब उनका नाम दोबारा नीलामी में आया तो मुंबई इंडियंस ने उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अर्जुन को अपने नाम कर लिया। अगर मुंबई ये दांव नहीं खेलती तो अर्जुन का आईपीएल करियर परवान चढ़ने से पहले ही ढलान पर आ जाता।

    यह भी पढ़ें- MI Team for IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने 119.80 करोड़ रुपये खर्च करके 23 खिलाड़‍ियों का बनाया स्‍क्‍वाड, जानें किसको कितने रुपये में खरीदा

    ऐसा रहा है आईपीएल करियर

    अर्जुन को साल 2021 में भी मुंबई ने खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वह आईपीएल खेल नहीं पाए थे। अगले साल यानी 2022 में एक बार फिर वह मुंबई के खेमें में आए, लेकिन डेब्यू नहीं कर सके। साल 2023 में रोहित शर्मा ने अर्जुन को डेब्यू का मौका दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने इस सीजन कुल चार मैच खेले। उन्होंने तीन विकेट भी हासिल किए। अर्जुन ऑलराउंडर हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन अपने पहले सीजन में उनके बल्ले से सिर्फ 13 रन ही निकले। 2024 में उन्हें एक मैच खेलने का मौका मिला। इस मैच में उनके हिस्से विकेट नहीं आया।

    यानी अर्जुन का अभी तक का आईपीएल करियर कुल पांच मैचों का है जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए हैं और 13 रन बनाए हैं इसलिए शायद मुंबई उनको लेने में हिचकिचा रही थी। हालांकि, आखिर में उन्होंने बोली लगा दी।

    खबरें और भी

    गोवा से खेलते हैं अर्जुन

    अर्जुन घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए नहीं खेलते हैं। मुंबई से मौका न मिलने के कारण वह गोवा चले गए और वहां से खेल रहे हैं। अभी तक उन्होंने 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनमें 37 विकेट अपने नाम किए हैं। इस फॉर्मेट में वह एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 532 रन भी बना चुके हैं। वहीं लिस्ट-ए की बात करें तो अर्जुन ने 15 मैच खेले हैं और 21 विकेट लेने के साथ-साथ 62 रन बनाए हैं। 23 टी20 मैचों में उन्होंने 26 विकेट लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- CSK Team for IPL 2025: चेन्‍नई ने 119.95 करोड़ रुपये खर्च करके 25 खिलाड़‍ियों का बनाया स्‍क्‍वाड, जानें किसको कितने रुपये में खरीदा