विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Auction, GT: गिल के जिग्री पर दांव लगाएगी गुजरात, कोहली का दोस्त भी होगा निशाने पर! जानिए किन खिलाड़ियों के लिए लड़ाई लड़ सकती है पूर्व चैंपियन

Published: Sun, 17 Nov 2024 04:28 PM (IST)

इसी महीने की 24 और 25 तारीख को आईपीएल के अगले सीजन की नीलामी होनी है। इस नीलामी पर सभी ...और पढ़ें

गुजरात टाइटंस ने इस बार पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
गुजरात टाइटंस ने इस बार पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में आईपीएल में कदम रखा था। अपने पहले ही सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस टीम ने खिताब अपने नाम किया। अगले सीजन भी ये टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। पिछले साल पांड्या टीम का साथ छोड़ते हुए मुंबई इंडियंस में लौट गए थे। तब शुभमन गिल ने कप्तानी संभाली थी। इस बार मेगा नीलामी में गुजरात की नजरें एक बार फिर ऐसी टीम बनाने पर हैं जो उसे खिताब दिला सके जिस तरह टीम ने साल 2022 में जीता था।

गिल की कप्तानी में पिछली बार टीम प्लेऑफ में नहीं जा सकी थी। इस बार गुजरात ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिनमें राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान जैसे नाम शामिल हैं। टीम में अब जो कमी है वो उसे नीलामी में भरने की कोशिश करेगी। हम आपको बता रहे हैं वो पांच बड़े खिलाड़ी जिन पर गुजरात नीलामी में बोली लगा सकता है।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Auction: अर्शदीप सिंह से लेकर युजवेंद्र चहल तक, नीलामी में Mumbai Indians के निशाने पर होंगे ये प्‍लेयर

इन खिलाड़ियों पर गुजरात लगा सकती है दांव

ईशान किशन- गुजरात के पास गिल के रूप में सलामी बल्लेबाज है लेकिन उनका जोड़ीदार नहीं है। ईशान को मुंबई ने रिटेन नहीं किया है। गिल और ईशान की दोस्ती काफी गहरी है जिससे टीम को फायदा हो सकता है। ऐसे में टीम ईशान के पीछे जा सकती है जो उसे ओपनर के अलावा विकेटकीपर का विकल्प भी देते हैं। अगर ईशान को टीम नहीं ले पाती है तो फिर फिल सॉल्ट और रहमानुल्लाह गुरबाज पर भी उनकी नजरें होंगी।

डेविड मिलर- गुजरात को खिताब दिलाने में डेविड मिलर का बड़ा रोल रहा था। वह राशिद खान, राहुल तेवितया के साथ टीम के फिनिशिंग सेट का हिस्सा थे। टी20 में मिलर बहुत खतरनाक हैं। गुजरात ने उन्हें रिटेन नहीं किया लेकिन नीलामी में वह उनके पीछे जा सकती है। वहीं मिलर के लिए राइट टू मैच का उपयोग भी कर सकती है।

मोहम्मद शमी- टीम की गेंदबाजी भी शानदार रही थी। इसमें सबसे बड़ा नाम मोहम्मद शमी का था। शमी अब चोट से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। एक बार फिर गुजरात शमी को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। उनके लिए भी टीम राइट टू मैच का उपयोग कर सकती है।

ग्लेन मैक्सवेल- ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने रिटेन नहीं किया है। वह इस बार फिर नीलामी में उतरेंगे। गुजरात को अपने मिडिल ऑर्डर खासकर नंबर-4 पर मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज की जरूरत है। इसलिए गिल की टीम ऑस्टेलियाई खिलाड़ी पर दांव खेल सकती है।

मिचेल स्टार्क- गुजरात को सबसे ज्यादा ध्यान अपनी गेंदबाजी यूनिट बनाने पर देना है। वह ऐसे गेंदबाज चाहेगी जो दमदार खेल दिखाते हुए टीम को खिताब दिला सकें। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क फिर नीलामी में उतरेंगे क्योंकि मौजूदा विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। गुजरात स्टार्क के पीछे जा सकती है।

यह भी पढ़ें- मैं तीन साल तक एलएसजी में खेलना चाहता हूं: आयुष बडोनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।