Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL Auction 2025: जेद्दा में 10 फ्रेंचाइजी ने जमकर की खरीदारी, 2 दिन में खर्च किए 640 करोड़, 182 प्‍लेयर की चमकी किस्‍मत

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 11:57 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन से पहले साउदी अरब के जेद्दा में हुआ मेगा ऑक्‍शन अब समाप्‍त हो गया है। 2 दिनों तक चलने वाली इस नीलामी में ...और पढ़ें

    जेद्दा में हुए मेगा ऑक्‍शन में बिके 182 प्‍लेयर।
    जेद्दा में हुए मेगा ऑक्‍शन में बिके 182 प्‍लेयर।

    HighLights

    1. 10 फ्रेंचाइजी ने कुल 62 विदेश प्‍लेयर खरीदे
    2. ऑक्‍शन के पहले दिन बिके थे कुल 72 प्‍लेयर
    3. 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्‍ट्रेशन कराया था

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 से पहले साउदी अरब के जेद्दा में हुआ मेगा ऑक्‍शन अब समाप्‍त हो गया है। 2 दिनों तक चलने वाले इस ऑक्‍शन में 10 फ्रेंचाइजियों ने जमकर खरीदारी की।

    सभी टीमों ने 2 दिन में 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए। नीलामी में कुल 182 प्‍लेयर बिके। इनमें 62 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्‍स और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 25-25 प्‍लेयर खरीदे। वहीं हैदराबाद ने 20 प्‍लेयर ही खरीदे।

    पहले दिन बिके थे 72 प्‍लेयर

    ऑक्‍शन के पहले दिन 72 खिलाड़ी बिके थे। इसमें 24 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे। रविवार को 10 टीमों ने 72 प्‍लेयर्स पर 467.95 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मेगा ऑक्‍शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्‍ट्रेशन कराया था। इसके बाद 577 खिलाड़ियों को अंतिम सूची में जगह मिली थी।

    किस टीम के पर्स में कितने पैसे बचे

    • चेन्नई सुपर किंग्स- 5 लाख
    • दिल्ली कैपिटल्स- 20 लाख
    • गुजरात टाइटंस- 15 लाख
    • कोलकाता नाइट राइडर्स- 5 लाख
    • लखनऊ सुपर जायंट्स- 10 लाख
    • मुंबई इंडियंस- 20 लाख
    • पंजाब किंग्स- 35 लाख
    • राजस्थान रॉयल्स- 30 लाख
    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 75 लाख
    • सनराइजर्स हैदराबाद- 20 लाख

    किस टीम ने कितने प्‍लेयर खरीदे

    • चेन्नई सुपर किंग्स- 25
    • दिल्ली कैपिटल्स- 23
    • गुजरात टाइटंस- 25
    • कोलकाता नाइट राइडर्स- 21
    • लखनऊ सुपर जायंट्स- 24
    • मुंबई इंडियंस- 23
    • पंजाब किंग्स- 25
    • राजस्थान रॉयल्स- 20
    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 22
    • सनराइजर्स हैदराबाद- 20
    • ऋषभ पंत बने सबसे महंगे प्‍लेयर

    ये भी पढ़ें: DC squad for IPL 2025 Live: 8 करोड़ रुपये में भारतीय पेसर को RTM के जरिये पाया, अब ऐसा है DC का स्‍क्‍वाड

    खबरें और भी

    पंत बने सबसे महंगे प्‍लेयर

    ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे प्‍लेयर बन गए हैं। ऑक्‍शन के पहले दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्‍हें 27 करोड़ में खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी भारतीय विकेटकीपर को खरीदना चाहती थीं।

    ऑक्‍शन में श्रेयस अय्यर भी मालामाल हुए। श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा। पंजाब किंग्‍स ने अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा पंजाब ने युजवेंद्र चहल पर भी 18 करोड़ रुपये खर्च किए।

    ये भी पढ़ें: GT squad for IPL 2025 Live: न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर को बेस प्राइस में खरीदा, अब ऐसा है गुजरात टाइटंस का स्‍क्‍वाड