Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Auction, Cameron Green: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, 25.20 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा

    Updated: Tue, 16 Dec 2025 02:59 PM (IST)

    कैमरन ग्रीन ने साल 2023 में अपने पहले ही आईपीएल में जमकर कमाई की थी। तब उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.3 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन भी उन पर जमकर प ...और पढ़ें

    कैमरन ग्रीन ने साल 2023 में किया था आईपीएल डेब्यू

    कैमरन ग्रीन ने साल 2023 में किया था आईपीएल डेब्यू

    HighLights

    1. कैमरन ग्रीन ने 2 करोड़ के बेस प्राइस से रखा था नीलामी में कदम

    2. कैमरन ग्रीन को 2023 में मुंबई ने 17.3 करोड़ में खरीदा था

    3. कैमरन ग्रीन पिछले साल चोट के कारण आईपीएल नहीं खेले थे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 की मेगा नीलामी में जिसकी उम्मीद थी वही हुआ। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर जमकर पैसा बरसा। ग्रीन का ये तीसरी ही आईपीएल है और वह इस सीजन के सबसे ज्यादा डिमांडेड खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे ग्रीन के पीछे फ्रेंचाइजियां हाथ धोकर पड़ी लेकिन आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाजी मार ली।

    ग्रीन को कोलकाता ने 25.20 करोड़ की कीमत में खरीदा है। ग्रीन को लेकर ये असमंजस थी कि क्या वह गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि वह गेंदबाजी करेंगे। इससे उनकी वेल्यू और बढ़ी है क्योंकि टी20 में ऑलराउंडरों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है।

    ग्रीन के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई लेकिन फिर राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग देखने को मिली। 13.60 करोड़ रुपये की रकम पर आकर राजस्थान ने अपने हाथ खींच लिए। यहां लगा कोलकाता ग्रीन को ले जाएगी लेकिन तभी चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री मार ली और ग्रीन की बोली 20 करोड़ के पार चली गई। चेन्नई ने कभी भी इतनी रकम किसी भी खिलाड़ी के नहीं लगाई थी। 

    देखते ही देखते उनकी बोली 25 करोड़ के पार चली और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। आखिर में कोलकाता ने बाजी मार ली। 

    दो सीजन में दिखाया दम

    ग्रीन को साल 2023 में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। इस सीजन मुंबई ने ग्रीन के लिए 17.50 करोड़ की कीमत अदा की थी। इस सीजन ग्रीन ने 16 मैच खेले थे और 452 रन बनाए थे जिसमें एक शतक के अलावा दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं साल 2024 में ग्रीन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पहुंच गए थे। मुंबई ने उन्हें आरसीबी को ट्रेड किया था। इस सीजन ग्रीन ने 13 मैच खेले थे और 255 रन बनाए थे। उन्होंने इस सीजन एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था। साल 2025 में वह चोट के कारण नहीं खेले थे और उनकी गैरमौजूदगी में आरसीबी ने आईपीएल जीता था।

    खबरें और भी

    इसलिए मिली भारी भरकम कीमत

    ग्रीन को लेकर इस सीजन उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह मोटी कमाई करेंगे क्योंकि उनके खेल में सुधार हुआ है और कई टीमों के पास उन जैसा ऑलराउंडर नहीं है जिसके चलते ग्रीन की अहमियत बढ़ गई थी।