IPL 2026 Auction: सही खेल गई दिल्ली की टीम, 2 करोड़ में हासिल किया गेम चेंजर खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स ने दुनिया के बेहतरीन फिनिशरों में गिने जाने वाले खिलाड़ी को महज दो करोड़ की कीमत में अपने ...और पढ़ें
-1765884170694_m.webp)
दिल्ली कैपिटल्स की हो गई मौज
HighLights
दिल्ली कैपिटल्स को मिला सस्ता सौदा
दो बड़े खिलाड़ियों को बेस प्राइस में खरीदा
दिल्ली कैपिटल्स को पहले खिताब की दरकार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपने पहले खिताब की तलाश में लगी दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल-2026 की नीलामी में 21.8 करोड़ का पर्स लेकर उतरी थी। उसके पास आठ खिलाड़ियों की जगह खाली थी। ऐसे में उसे बहुत संभलकर खरीदार करनी थी। टीम पहले ही तय करके आई थी कि उसे किन खिलाड़ियों पर बोली लगानी है। उसे एक गेम चेंजर चाहिए था जो उसने अपने नाम कर लिया वो भी महज दो करोड़ की कीमत में।
ये खिलाड़ी अपनी फिनिशिंग स्किल के लिए दुनिया भर में खौफ का नाम है और गुजरात टाइटंस में रहते हुए बता चुका है कि वह कहीं से भी मैच निकाल सकता है। इस खिलाड़ी का नाम है डेविड मिलर। साउथ अफ्रीका का ये बाएं हाथ का बल्लेबाज निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर है। पिछले सीजन वह लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ थे लेकिन टीम ने इस सीजन उन्हें रिटेन नहीं किया था।
सही बैठा सौदा
दिल्ली को अपनी टीम में एक फिनिशर की जरूरत थी और मिलर से अच्छा विकल्प उसे शायद ही मिलता। वह इस खिलाड़ी के पीछे गई और ये किस्मत ही थी कि मिलर के लिए उसे ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ी। बेस प्राइस में दिल्ली ने मिलर को अपने नाम कर लिया। मिलर के लिए किसी और टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। मिलर ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 141 मैचों में 3077 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.60 का रहा है।
बेन डकेट को भी किया नाम
दिल्ली ने सिर्फ मिलर के मामले में ही फायदे का सौदा नहीं किया। उसे एक सलामी बल्लेबाजी की तलाश थी और इंग्लैंड के बेन डकेट को वह अपने नाम करने में सफल रही। डकेट नीलामी में एक करोड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे थे। उनको लेकर भी किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। ये भी दिल्ली के लिए फायदे का सौदा रहा क्योंकि डकेट तूफानी बल्लेबाज हैं और किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ कमाल कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।