Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Auction Update: अनकैप्ड खिलाड़ियों पर जमकर बरसा पैसा, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर लगी रिकॉर्ड बोलियां

    Updated: Tue, 16 Dec 2025 09:33 PM (IST)

    IPL 2026 Mini Auction Live: अबू धाबी में आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन पूरा हुआ। देश-विदेश के कुल 75 खिलाड़ियों को खरीदा गया। 26 मार्च 2026 से आईपीएल का ...और पढ़ें

    IPL 2026 Auction Live: अबू धाबी में आज सजेगी खिलाड़ियों की मंडी

    IPL 2026 Auction Live: अबू धाबी में आज सजेगी खिलाड़ियों की मंडी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Indian Premier League Mini Auction 2026 Live: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन पूरा हो गया। कुल 75 खिलाड़ी बिके। इस दौरान कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च हुए। दो अनकैप्ड खिलाड़ियों ने गदर काटा। चेन्नई ने उन्हें मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा 

    ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा और इस तरह वह ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने मिचेल स्टार्क को पछाड़ा, जिन्हें केकेआर ने ही 24.75 करोड़ रुपये में 2024 में खरीदा था। वहीं, वेंकेटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये ने खरीदा है। 

    बता दें कि 26 मार्च 2026 से शुरू होने वाले आईपीएल के 19वें सीजन से पहले यह मिनी ऑक्शन टीमों के लिए बेहद अहम है। नीलामी में करीब 369 खिलाड़ियों की किस्मत हथौड़े की चोट से बनेगी या बिगाड़ेगी। 

    मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास 64.3 करोड़ रुपये का भारी-भरकम पर्स था। केकेआर ने कैमरन ग्रीन और मथीशा पथिराना पर जमकर पैसे उड़ाए। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी 43.4 करोड़ रुपये पर्स में से अनसोल्ड खिलाड़ियों को खरीदा।   

    आज ऑक्शन में उतरने वाली टीमों के पास था इतना पर्स

    कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.3 करोड़

    चेन्नई सुपर किंग्स – 43.4 करोड़

    सनराइजर्स हैदराबाद – 25.5 करोड़

    लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95 करोड़

    दिल्ली कैपिटल्स – 21.8 करोड़

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4 करोड़

    राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़

    गुजरात टाइटंस – 12.9 करोड़

    पंजाब किंग्स – 11.5 करोड़

    मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़

    खबरें और भी