Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Auction: शिक्षा मित्र के बेटे प्रशांत वीर को IPL नीलामी में मिले रिकॉर्ड 14.2 करोड़ रुपये

    By Abhishek TripathiEdited By: Rajat Gupta
    Updated: Wed, 17 Dec 2025 07:00 AM (GMT+05:30)

    ऑलराउंडर प्रशांत वीर को मंगलवार को अबूधाबी में हुई मिनी आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। आगरा में रहने और ...और पढ़ें

    मालामाल हुए अनकैप्‍ड प्‍लेयर।

    मालामाल हुए अनकैप्‍ड प्‍लेयर।

    HighLights

    1. अनकैप्ड खिलाड़ियों में उप्र के प्रशांत और राजस्थान के कार्तिक को मिले रिकॉर्ड 14.20 करोड़ रुपये 

    2. आईपीएल मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा

    अभिषेक त्रिपाठी, जागरण नई दिल्ली : अमेठी में जन्में और सहारनपुर से क्रिकेट खेले ऑलराउंडर प्रशांत वीर को मंगलवार को अबूधाबी में हुई मिनी आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। आगरा में रहने और राजस्थान से क्रिकेट खेलने वाले कार्तिक शर्मा को भी सीएसके ने इतने ही रुपये में अपने नाम किया। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

    प्रशांत के पिता रामेंद्र त्रिपाठी शिक्षा मित्र और माता गृहणी हैं। इसके बावजूद उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया जिसका फल उन्हें इस रूप में मिला। प्रशांत और कार्तिक दोनों का बेस प्राइज 30-30 लाख रुपये था, लेकिन ये 47 गुना महंगे दाम में बिके। ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। ग्रीन को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने रिकार्ड 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

    इससे पहले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के ही मिशेल स्टार्क के नाम था, जिन्हें केकेआर ने ही 2024 में 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। केकेआर ने मथीशा पथिराना को भी 18 करोड़ रुपये में खरीदा। घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बावजूद पृथ्वी शा और सरफराज खान पर पहले दौर में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि, बाद में दिल्‍ली ने शॉ को और चेन्‍नई ने सरफराज खान को अपने खेमे में शामिल किया।

    आईपीएल इतिहास के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी

    • रिषभ पंत: लखनऊ, 27 करोड़
    • श्रेयस अय्यर: पंजाब, 26.75 करोड़
    • कैमरन ग्रीन: केकेआर, 25.20 करोड़
    • मिशेल स्टार्क: केकेआर, 24.75 करोड़
    • वेंकटेश अय्यर: केकेआर, 23.75 करोड़

    आईपीएल के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

    • प्रशांत वीर: चेन्नई, 14.20 करोड़
    • कार्तिक शर्मा: चेन्नई, 14.20 करोड़
    • आवेश खान: लखनऊ, 10 करोड़
    • कृष्णप्पा गौतम: चेन्नई, 9.25 करोड़
    • शाहरुख खान: पंजाब, 9 करोड़

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Auction: 3 साल बाद Sarfaraz Khan की लीग में वापसी, CSK ने दिया SMAT 2025 में प्रदर्शन का इनाम

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Auction SOLD-UNSOLD Complete List: कैमरन ग्रीन और प्रशांत वीर ने बटोरी लाइमलाइट, शॉ को लगा जोरदार झटका; देखें सोल्‍ड-अनसोल्‍ड की पूरी लिस्‍ट