IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद CSK को कोस रहे हैं फैंस, इस तरह से निकाल रहे हैं पुरानी भड़ास
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2026 के अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को हरा दिया। दिल्ली की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निशान ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली की जीत के बाद फैंस के निशाने पर सीएसके
दिल्ली ने हासिल की लगातार दूसरी जीत
दूसरे मैच में दिल्ली ने मुंबई को दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2026 की शुरुआत दमदार तरीके से की है। उसने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी थी। वहीं शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी। दिल्ली ने मुंबई को अपने घर अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हराया। दिल्ली की इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम फैंस के निशाने पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार की चैंपियन है, लेकिन बीते कुछ सीजनों से टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इस सीजन भी उसे अपने शुरुआती दो मैचों में हार मिली है। पहले मैच में राजस्थान ने उसे मात दी थी। वहीं दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने इस टीम को हराया था।
ये है वजह
दिल्ली की हार के बाद चेन्नई की टीम एक बार फिर चर्चा में आ गई और वजह रहे दिल्ली की दो जीत के हीरो समीर रिजवी। रिजवी ने दोनों मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर बनकर अपनी आतिशी पारी से दिल्ली को जीत दिलाई। मुंबई के खिलाफ दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 51 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली। वह शतक पूरा करना चाहते थे, लेकिन चूक गए। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 47 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली थी।
🚨 BIG BLUNDER FROM CSK
— Tejash (@Tejashyyyyy) April 4, 2026
> CSK bought Sameer Rizvi in 2024 for 8.40 CR
> Played him mostly at No.6
> Didn't give him chances
> Released him in 2025
> Delhi Capitals bought him for just ₹95 lakh
> Backed him at No. 4 and now he’s winning matches for them
pic.twitter.com/bjZBi0KipG
रिजवी दिल्ली की जीत के हीरो रहे और फैंस ने चेन्नई को कोसना शुरू कर दिया। इसकी वजह ये है कि रिजवी पहले चेन्नई का ही हिस्सा थे। पांच बार की चैंपियन ने इस खिलाड़ी को साल 2024 में 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। एक साल बाद ही चेन्नई ने रिजवी को रिलीज कर दिया और दिल्ली ने उन्हें 95 लाख रुपये की कीमत में खरीद लिया। इस साल दिल्ली ने उन्हें रिटेन भी किया। अब वह अपने बल्ले से तहलका मचा रहे हैं तो फैंस चेन्नई को कोस रहे हैं कि इस फ्रेंचाइजी ने टैलेंट को नहीं पहचाना और हीरे को जाने दिया।
खबरें और भी
बन रहे हैं मीम्स
फैंस सिर्फ चेन्नई को कोस ही नहीं रहे बल्कि मजेदार मीम्स बनाकर फ्रेंचाइजी का मजाक भी उड़ा रहे हैं। रिजवी अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर हैं और यूपी टी20 लीग में कमाल दिखा चुके हैं। इसी कारण वह नजरों में आए थे। हालांकि, चेन्नई के साथ वह कमाल नहीं कर पाए थे। चेन्नई के साथ उन्होंने आठ मैच खेले थे जिसमें कुल 51 रन बनाए थे। इसी कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
यह भी पढ़ें-
Sameer Rizvi's last 3 knocks for Delhi Capitals:
vs PBKS - 58(25)
vs LSG - 70(47)
vs MI - 90(51)
& u know what? CSK let him go to DC for just 95 lakhs when he showed glimpses of his unlimited potential in very 1st game. CSK is worse team for youngsters!pic.twitter.com/zmDEOe9SMB
CSK fans watching Sameer Rizvi winning back to back Man of the match awards for DC.pic.twitter.com/UTNyD8v0C8
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) April 4, 2026