Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Final, RCB vs GT: वैभव सूर्यवंशी को बेस्‍ट स्‍ट्राइक रेट तो मनीष पांडे को मिला ये अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्‍ट

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 07:00 AM (IST)

    आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। इसी के साथ वे लगातार दूसरी बार चैंपियन बने हैं। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने कई अवॉर ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का अब समापन हो गया है। 28 मार्च से शुरू हुए लीग के 19वें सीजन के फाइनल में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्‍जा जमाया। वहीं गुजरात दूसरी बार ट्रॉफी उठाने से चूक गई। 2022 में अपने पहले ही सीजन में गुजरात विनर रही थी। हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी वाली गुजरात टाइटंस ने फाइनल में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 7 विकेट से रौंदा था। वहीं आरसीबी ने पिछले सीजन 17 सालों का सूखा खत्‍म करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    बेंगलुरु लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

    बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आरसीबी अब आईपीएल इतिहास की तीसरी ऐसी टीम बन गई है, जिन्होंने अपने टाइटल को डिफेंड किया है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010-11 और मुंबई इंडियंस ने 2019-20 में ऐसा कारनामा किया था। अब रजत पाटीदार एमएस धोनी और रोहित शर्मा की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

    बेंगलुरु ने गुजरात को हराया

    रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाया। उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और गुजरात को 155 रनों पर रोक दिया। जीटी के बल्लेबाज फाइनल में फ्लॉप हो गए और सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर ही अर्धशतक लगा सके। इसके बाद 156 रनों के लक्ष्य को बेंगलुरु ने 18 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

    बेंगलुरु को मिले 20 करोड़

    फाइनल जीतने वाली बेंगलुरु को प्राइज मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं रनरअप टीम पर भी पैसों की बारिश हुई है। गुजरात को हार के बाद भी 13 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा क्‍वालिफायर-2 में हारने वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स के खाते में 7 करोड़ रुपये आए हैं। साथ ही एलिमिनेटर मैच गंवाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये दिए गए। आइए आईपीएल 2026 के सभी अवॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

    खबरें और भी

    आईपीएल 2026 अवॉर्ड लिस्ट-

    • विनर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    • रनरअप: गुजरात टाइटंस
    • इमर्जिंग प्‍लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी
    • मोस्‍ट वैल्‍यूएबल प्‍लेयर: वैभव सूर्यवंशी
    • ऑरेंज कैप (10 लाख रुपये): वैभव सूर्यवंशी
    • पर्पल कैप (10 लाख रुपये): कगिसो रबाडा
    • मोस्‍ट सिक्‍स अवॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी
    • मोस्‍ट फोर अवॉर्ड: साई सुदर्शन
    • बेस्‍ट स्‍ट्राइक रेट अवॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी
    • सबसे अधिक डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज
    • सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच: मनीष पांडे
    • फेयर प्ले अवॉर्ड: पंजाब किंग्स
    • प्‍लेयर ऑफ द मैच फाइनल: विराट कोहली

    यह भी पढ़ें- RCB vs GT: सचिन तेंदुलकर से लेकर डी विलियर्स तक, बेंगलुरु के चैंपियन बनने पर दिग्गजों ने दी बधाई

    यह भी पढ़ें- RCB ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतकर किया बड़ा कारनामा, 'रजत ब्रिगेड' एक स्‍पेशल क्‍लब का बनी हिस्‍सा