Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GT vs RR: राजस्थान के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे शुभमन गिल? राशिद खान ने दिया जवाब; देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 07:39 PM (IST)

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मेजबान गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। इस मैच में गुजरात के नियमित कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल रह ...और पढ़ें

    शुभमन गिल हुए बाहर

    शुभमन गिल हुए बाहर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 के पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलने वाली गुजरात टाइटंस आज अपने घर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के सामने उतरी है। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह राशिद खान टीम की कप्तानी कर रहे हैं। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है।

    राशिद ने टॉस के समय बताया कि गिल को मसल स्पैस्म है और इसी कारण वह आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह कुमार कुशाग्र गुजरात के लिए डेब्यू कर रहे हैं।

    गुजरात ने फिलिप्स को मिली जगह

    गिल के कारण कुशाग्र को मौका मिलने के अलावा गुजरात ने अपनी प्लेइंग-11 में एक और बदलाव किया है। ग्लेन फिलिप्स को टीम में जगह दी है जबकि पहले मैच में उनकी जगह जेसन होल्डर को चुना गया था। हो सकता है कि होल्डर बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतरें। अशोक शर्मा पर एक बार फिर टीम ने भरोसा जताया है।

    राजस्थान ने किए दो बदलाव

    वहीं राजस्थान ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। बृजेश शर्मा ने पिछले मैच में डेब्यू किया था। उन्हें बाहर कर तुषार देशपांडे को मौका दिया गया है। वहीं रवि बिश्नोई की जगह शुभम दुबे की टीम में जगह मिली है।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    गुजरात टाइटंस- राशिद खान (कप्तान), कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।

    इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव

    राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरैल, शिमरन हेटमायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। 

    इम्पैक्ट प्लेयर- रवि सिंह, लुहान ड्री प्रीटोरियस, शुभमन दुबे, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई

    यह भी पढ़ें- 'आप मुझे चाहो तो गाली भी दे सकते हैं', चेन्नई की लगातार दो हार के बाद आगबबूला हुए रविचंद्रन अश्विन

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: क्या है CSK की सबसे बड़ी चिंता? गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट को बताई कमी, कोच ने फिनिशरों को लेकर दिया बड़ा बयान

    खबरें और भी