Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई गुजरात की नैया, नहीं तो मिल जाता दूसरा खिताब

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 05:05 PM (IST)

    गुजरात टाइटंस के पास दूसरा आईपीएल जीतने का मौका था, लेकिन अपने अहम खिलाड़ियों की नाकामी से ये टीम मौका गंवा बैठी। ...और पढ़ें

    गुजरात टाइटंस को मिली निराशा

    गुजरात टाइटंस को मिली निराशा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस की टीम ने 2022 में आईपीएल में कदम रखा था। तब से ये टीम तीन बार फाइनल खेल चुकी है, लेकिन जीत एक ही बार मिली है। बीते रविवार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को मात दी और अपना दूसरा खिताब जीता।

    गुजरात की हार ने उसके फैंस को निराश किया। टीम के कई खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और इसी कारण गुजरात को हार का सामना करना पड़ा। हम आपको बता रहे हैं गुजरात की नैया डुबोने वाले पांच खिलाड़ियों के नाम।

    इन खिलाड़ियों ने किया निराश

    शुभमन गिल

    टीम के कप्तान शुभमन गिल फाइनल में बुरी तरह से फेल रहे। न ही उनका बल्ला चला और न ही उनकी कप्तानी में वो धार दिखी जो आरसीबी को रोक सकती। मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा। गिल इस मैच में गैरजरूरी शॉट खेल जल्दी आउट हो गए। उन्होंने आठ गेंदों पर सिर्फ 10 रन ही बनाए।

    साई सुदर्शन

    टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन भी कुछ खास नहीं कर सके। पूरे सीजन बल्ले का दम दिखाने वाले सुदर्शन फाइनल में खामोश हो गए और कप्तान के जाने के बाद खुद गलत शॉट खेलकर आउट हो गए। सुदर्शन ने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए।

    खबरें और भी

    जोस बटलर

    गुजरात फाइनल में पहुंची इसका मुख्य कारण उसके टॉप-3 बल्लेबाज थे। फाइनल में ये तीनों फेल रहे। गिल और सुदर्शन के जाने के बाद जोस बटलर पर जिम्मेदारी थी कि वह टीम को संभाले, लेकिन वह नाकाम रहे। बटलर ने 23 गेंदों पर 19 रन बनाए।

    जेसन होल्डर

    गुजरात ने आईपीएल की शुरुआत खराब की थी, लेकिन जैसे ही उसने अपना संयोजन बदला और जेसन होल्डर को टीम में जगह दी पूरी कहानी ही पलट गई। टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन यहां होल्डर का न बल्ला चला और न ही वह गेंद से कुछ खास कमाल दिखा पाए। फाइनल में उन्होंने सिर्फ सात रन बनाए और गेंदबाजी में भी कुछ कमाल नहीं किया।

    कगिसो रबाडा

    रबाडा आईपीएल-2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 17 मैचों में 29 विकेट अपने नाम किए, लेकिन फाइनल में नाकाम रहे। विराट कोहली को उनकी धारदार गेंदबाजी रोक नहीं सकी। पावरप्ले में उन्होंने जमकर रन लुटाए। रबाडा ने तीन ओवरों में 44 रन खर्च किए और एक ही विकेट लिया।

    यह भी पढ़ें- RCB फैंस को झटका! IPL 2026 ट्रॉफी जीतने की विक्ट्री परेड बेंगलुरु में नहीं होगी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग-11, शुभमन गिल को नहीं मिली जगह; CSK के इस खिलाड़ी को हुई एंट्री