PBKS vs RCB मैच से कैसे तय होगी CSK के प्लेऑफ की किस्मत? 3 टीमों की भी अटकी सांसे!
PBKS vs RCB मैच का नतीजा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्लेऑफ में पहुंचने की किस्मत भी तय करेगा। ...और पढ़ें

PBKS vs RCB मैच से तय होगा सीएसके का आगे का सफर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru IPL Match Today: आईपीएल 2026 का 61वां मैच आज पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच धर्मशाला में खेला जाना है। प्लेऑफ के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये बेहद अहम मैच होने वाला है। डिफेंडिग चैंपियन आरसीबी अगर आज मैच जीत लेती है तो वह आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।
वहीं, अगर पंजाब की टीम जीत के ट्रैक पर लौटती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी। पंजाब बनाम आरसीबी के इस मैच से सीएसके के प्लेऑफ (CSK IPL 2026 Playoff Fate) की किस्मत भी तय होगी। वहीं, कई टीमें ऐसी होंगी जो पंजाब की हार की दुआ करेगी ताकि वह प्लेऑफ की रेस में बनी रहे।
PBKS vs RCB मैच से तय होगा सीएसके का आगे का सफर
दरअसल, सीएसके (CSK) की टीम का आज भले कोई मैच ना हो, लेकिन धर्मशाला में पंजाब बनाम आरसीबी (Pbks vs Rcb) के बीच होने वाला मैच का नतीजा उनके आईपीएल 2026 में आगे के सफर लगभग तय कर सतता है। लखनऊ की टीम के हाथों 7 विकेट से मिली हार के बाद सीएसके की टीम अंक तालिका में 12 अंक के साथ और +0.027 के नेट रन रेट के साथ छठे पायदान पर खिसक गई है। ऐसे में उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब दूसरी टीमों पर भी निर्भर है।
आज अगर पंजाब के खिलाफ आरसीबी की टीम जीतती है तो सीएसके के लिए ये फायदेमंद होगी, क्योंकि पंजाब रेस में उनसे नीचे रहेगा और सीएसके के क्वालिफिकेशन समीकरण काफी आसान हो जाएगा।
अगर आरसीबी की टीम मैच जीतती है तो पंजाब के पास 13 अंक रहेंगे और उसे सिर्फ एक लीग मैच और खेलना होगा। यानी पंजाब ज्यादा से ज्यादा 15 अंक तक ही पहुंच पाएगा। ऐसी स्थिति में सीएसके अगर अपने दोनेों लीग मैच जीत लेती है तो वो 16 अंक तक पहुंच जाएगी और बिना नेट रन रेट के पेंच में फंसे अपने आप ही पंजाब को छोड़कर टॉप 4 में जगह बना लेगी।
खबरें और भी
PBKS जीती तो इन टीमों को होगा नुकसान
अगर पंजाब की टीम मैच जीत दर्ज करती है तो उनके खाते में 15 अंक हो जाएंगे। ऐसे में दिल्ली और केकेआर का प्लेऑफ की रेस से पत्ता कट सकता है जो ज्यादा से ज्यादा 14 और 15 अंक ही हासिल कर सकते है। आरआर के पास फिलहाल 12 अंक है और हैदराबाद के पास 14, लेकिन ये दोनों टीमें ज्यादा से ज्यादा 18 अंक तक पहुंच सकती है, जिस वजह से ये दोनों प्लेऑफ की दौड़ में काफी आगे हैं। पंजाब की जीत से सीएसेक के भी प्लेऑफ में पहुंचने के चांस काफी कम हो जाएंगे।