Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs LSG: रोहित शर्मा की वापसी, हार्दिक पांड्या बाहर; लखनऊ ने इस खिलाड़ी का कराया डेब्यू

    Updated: Mon, 04 May 2026 07:25 PM (IST)

    वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस ने बड़े बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह रोहित शर्मा की वापसी हुई है। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा की हुई वापसी

    रोहित शर्मा की हुई वापसी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस ने बड़ा बदलाव किया है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। सूर्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

    मुंबई के लिए सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि उसके ओपनर रोहित शर्मा की वापसी हो गई है। चोट के कारण पिछले पांच मैचों से बाहर बैठे रोहित आज वानखड़े स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएंगे।

    बोल्ट भी बाहर

    रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर में रखा गया है। पूरी संभावना है कि वह दूसरी पारी में ओपनिंग करेंगे। अगर मुंबई की पहले बल्लेबाजी होती है तो उनका नाम प्लेइंग-11 में होता। वहीं पांच बार की चैंपियन ने एक और बदलाव किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को बाहर किया गया है। उनकी जगह कार्बिन बॉश्च को जगह मिली है। सूर्या ने टॉस के समय बताया कि पांड्या की तबीतय ठीक नहीं है इसलिए वह नहीं खेल रहे हैं। 

    लखनऊ ने किया बदलाव

    वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस को जगह मिली है। इंग्लिस आज लखनऊ के लिए अपना डेब्यू करेंगे। पंत ने मुकुल चौधरी को भी बाहर का रास्ता दिखाते हुए अक्षत रघुवंशी को जगह दी है। 

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश्च, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा।

    इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।

    लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव।

    इम्पैक्ट प्लेयर्स: मणिमरन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शहबाज अहमद, अब्दुल समद।

    खबरें और भी