Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Exclusive: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलना भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण - नीतीश राणा

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 05:00 AM (IST)

    आईपीएल में लंबे समय से खेल रहे नीतीश राणा पहली बार अपनी घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स में चुने गए हैं। नीतीश इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि देर से ही सही ...और पढ़ें

    नीतीश राणा इस बार हैं दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

    नीतीश राणा इस बार हैं दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

    HighLights

    1. आईपीएल में पहली बार दिल्ली के लिए खेलेंगे नीतीश राणा

    2. दिल्ली के लिए खेलने को लेकर उत्साहित हैं राणा

    3. मुंबई, कोलकाता, राजस्थान फ्रेंचाइजियों का रह चुके हैं हिस्सा

    मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके मध्यक्रम के बल्लेबाज नीतीश राणा इस बार अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मैदान पर खेलते नजर आएंगे। अपने घरेलू मैदान और प्रशंसकों के सामने खेलने को लेकर नीतीश बेहद उत्साहित हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट के नाम वापस लेने पर भी उन्होंने कहा कि कमी उसकी होती है जो आए, जो आए नहीं उसकी क्या कमी महसूस होगी। शेखर झा ने नीतिश राणा से खास बातचीत की।

    पेश है बातचीत के अंश:

    सवाल: आप आईपीएल में पहली बार अपने घर टीम से खेलेंगे। इसको लेकर आप कितने उत्साहित हैं?

    नीतीश राणा- यह मेरे लिए बेहद खास मौका है। घरेलू प्रशंसकों के सामने अपने शहर में खेलने का सपना लंबे समय से था, जो अब जाकर पूरा हो रहा है। दिल्ली में ही क्रिकेट सीखी और यहीं से अपने करियर की शुरुआत की। इसलिए इस टीम से जुड़ना मेरे लिए भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण है। यह मौका थोड़ा देर से मिला, लेकिन इससे खुशी कम नहीं हुई। मैं बहुत खुश हूं कि मैं दिल्ली आया हूं और जितनी भी मदद हो सकेगी करूंगा।

    मैं एक बात जरूर सोच कर आया था कि अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ट्रॉफी नहीं जीती है। मैं उस टीम का हिस्सा होना चाहता हूं जहां पर पहली ट्रॉफी दिल्ली के पास आए। मुझे नहीं लगता है कि इससे अच्छा मौका मुझे मिलता। मैंने इस मौके को दोनों हाथों से लपका है। हालांकि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और लगातार रन बनाने होंगे।

    सवाल- दिल्ली की टीम संतुलित दिख रही है, लेकिन गेंदबाजी विभाग में थोड़ी कमी दिख रही है। टीम उसको लेकर कैसे तैयारी कर रही है?

    नीतीश राणा- मैच कागजों पर नहीं, मैदान पर जीते जाते हैं। टीम चयन के समय संयोजन महत्वपूर्ण होता है, लेकिन एक बार टीम बन जाने के बाद असली चुनौती मैदान पर एक इकाई के रूप में खेलने की होती है। जब खिलाड़ी एक-दूसरे का साथ देते हैं और दबाव की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तभी टीम मजबूत बनती है। आइपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग है, जहां हर टीम मजबूत होती है और अच्छे-बुरे दोनों तरह के पल आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि टीम मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करे और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाले।

    खबरें और भी

    सवाल- बेन डकेट वापस चले गए हैं। उनकी कमी को आप कैसे देखते हैं?

    नीतीश राणा- कमी उसी की महसूस होती है जो टीम में शामिल हो। जो खिलाड़ी आया ही नहीं, उसकी कमी का सवाल नहीं उठता। हो सकता है मैं गलत हूं, लेकिन जब आप टीम बनाने जाते हो तो दो या तीन ऑप्शन जरूर रखते हो और गारंटी इस गेम में किसी की नहीं है कोई भी विदेशी खिलाड़ी हो या घरेलू खिलाड़ी हो। आपकी तैयारी हो सकती है, लेकिन गारंटी कुछ नहीं है इस गेम में, क्योंकि इतना हाई रिस्क गेम है। ओपनर तो वैसे भी हाई रिस्क है। पावरप्ले में 80-90 रन बनाना अब सामान्य हो गया है। डकेट के ऑप्शन में हमारे पास तीन खिलाड़ी हैं। जितना जल्दी हम अपना प्लेइंग-11 ढूंढेंगे उतना चीजें हमारे लिए आसान हो जाएगी।

    सवाल- घरेलू मैदान पर खेलने को लेकर आपकी स्पेशल तैयारी क्या है?

    नीतीश- तैयारी तो हर खिलाड़ी करके आता है। मैंने भी तैयारी की है। लेकिन हां, घरेलू प्रशंसकों के बीच खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं और फ्रेंचाइजी ने इतना भरोसा दिखाया है और इतना बड़ा रोल दिया है तो उस चीज पर खरा उतरना चाहूंगा।

    यह भी पढ़ें- LSG vs DC Playing-XI: अक्षर पटेल नहीं देंगे करुण नायर को मौका, पंत लगाएंगे इन 11 खिलाड़ियों पर दांव!

    यह भी पढ़ें- 'वो अभी आदमी भी नहीं है', वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू के खिलाफ बोले आर. अश्विन; दिग्गजों की बातों को काटा