Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Points Table: सीएसके की जीत से मुंबई को नुकसान, केकेआर के खस्ता हाल; प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 कौन?

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 12:52 PM (IST)

    Latest IPL 2026 Standings: सीएसके बनाम केकेआर मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता को 32 रन से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही आईपीएल ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को हराकर आईपीएल  2026 की प्वाइंट्स टेबल में 8वां स्थान हासिल कर लिया है। केकेआर को 32 रन से हारने के बाद केकेआर की टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर है। अपने पांच मैचों में केकेआर की टीम अभी तक एक भी मैच में जीत नहीं हासिल कर पाई है, जहां 4 मैचों में उन्हें हार झेलनी पड़ी है और एक मैच बारिश की वजह से रद हुआ था।

    वहीं, सीएसके की टीम ने केकेआर को हराकर सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल की और वो 4 अंक के साथ मौजूदा समय -0.846 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई है। 

    IPL 2026 Points Table में सीएसके ने लगाई छलांग

    आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने 5 मैचों में से 4 मैच जीतकर कुल 8 अंक और +0.889 नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर हैं, जबकि पंजाब किंग्स की टीम दूसरे पायदान पर 7 अंक के साथ मौजूद है। पंजाब की टीम ने अपने 4 में से तीन मैच में जीत हासिल की, जबकि एक मैच का बेनतीजा रहा। तीसरे स्थान पर आरसीबी की टीम अपने 4 में से तीन मैचों में जीत और +1.148 नेट रन रेट के साथ मौजूद है। 

    चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीम क्रमश: 2-2 अंक के साथ मौजूद हैं। 7वें पायदान पर लखनऊ, आठवें पर चेन्नई विराजमान है, जबकि 9वें पर मुंबई और 10वें पर केकेआर की टीम हैं।

    image

    IPL 2026 Points Table में सीएसके ने लगाई छलांग

    अगर बात करें मैच की तो सीएसके की टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 192 रन बनाए। इसके जवाब में केकेआर की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। इस तरह ये मैच केकेआर के खिलाफ सीएसके ने 32 रन से अपने नाम किया।  


    खबरें और भी