Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Points Table: केकेआर के लिए मुसीबत बनी 'कालबैसाखी', अंक तालिका के टॉप पर किसका राज?

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 08:50 AM (IST)

    IPL 2026 Points Table Update: केकेआर-पीबीकेएस के बीच मैच तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण रद हो गया, जिससे दोनों टीमों में एक-एक अंक बंट गए। इसके बा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बारिश के कारण मैच रद होने से कोलकाता-पंजाब में बंटे अंक

    2. मात्र 22 गेंदों का ही हो पाया खेल

    3.   आईपीएल 2026 की अंक तालिका के टॉप पर कौन?

    विशाल श्रेष्ठ, डिजिटल डेस्क। KKR vs PBKS Match Called Off IPL 2026 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोट से तो परेशान है ही, अब ‘कालबैसाखी’ भी उसके लिए मुसीबत बन गई है। सोमवार को ईडन गार्डेंस स्टेडियम में कोलकाता-पंजाब के बीच मैच तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण रद हो गया, जिससे दोनों टीमों में एक-एक अंक बंट गए।

    इससे कोलकाता का खाता तो खुल गया लेकिन उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोलकाता आरंभिक दोनों मैच हार चुका है। उसके लिए आगे के मैच जीतना जरूरी है। बंटकर मिलने वाले अंक से उसका बंटाधार हो सकता है, हालांकि यह भी सच है कि बारिश के कारण खेल रुकने से पहले तक वह मैच में अच्छी स्थिति में नहीं था। 

    25 रन पर उसके दो विकेट गिर चुके थे, लेकिन टी20 मैच का रुख कभी भी बदल सकता है। दूसरी तरफ पहले दोनों मैच जीतने वाला पंजाब किंग्स भी पूरे दो अंक बटोरने के इरादे से मैदान में उतरा था। वह मैच में अच्छी स्थिति में था इसलिए अधिक निराश होगा। बारिश उसकी जीत की लय में बाधा बनकर आ गई। एक अंक मिलने से पंजाब अंक तालिका में पांच अंकों के साथ शीर्ष पर जरूर पहुंच गया, हालांकि उसने एक मैच ज्यादा भी खेल लिया है। वहीं कोलकाता एक अंक के साथ आठवें स्थान पर है। इस मैच में मात्र 22 गेंदों का ही खेल हो पाया। कोलकाता को सताती आई है।

    ‘कालबैसाखी’ ने बिगाड़ा खेल

    यह पहला मौका नहीं है, जब कालबैसाखी ने ईडन में खेल बिगाड़ा है। यहां ऐसे कई आइपीएल मैच हुए हैं, जो या तो इसके कारण रद हुए हैं अथवा ओवर घटे हैं। बंगाल में तेज हवाओं के साथ होने वाली बारिश को आम बोलचाल में ‘कालबैसाखी’ कहा जाता है। 

    खबरें और भी

    मार्च-अप्रैल में ऐसी बारिश देखनी को मिलती है। अचानक आसमान में बादल घुमड़ते हैं। तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाती है और फिर मूसलाधार बारिश होने लगती है। कालबैसाखी की बारिश का अनुमान लगाने में कई बार मौसम विभाग भी गच्चा खा जाता है। कोलकाता के लिए चिंता का सबब यह है कि गुरुवार को उसे ईडन में ही अगला मैच खेलना है। अगर कालबैसाखी ने उस मैच को भी धो दिया तो कोलकाता की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। 

    तीन घंटे से अधिक समय तक रुका रहा मैच

    मैच तीन घंटे से अधिक समय तक रुका रहा। ढाई घंटे बाद बारिश रुकी। उसके बाद मैच दोबारा शुरू होगा या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस बना रहा। कवर हटने शुरू हुए तो उम्मीद जगी। उसी दौरान पूर्व भारतीय कप्तान व बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली मैदान में उतरे और क्यूरेटर सुजन मुखर्जी के साथ बातचीत करते नजर आए। पहले लगा कि रात 11.14 बजे मैच शुरू होगा और पांच-पांच ओवर का खेल होगा, हालांकि कुछ जगहों पर काफी पानी जमा था, जिसे हटाने में काफी समय लगने वाला था। 

    मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भी उतरे और ग्राउंड का हाल देखकर लौट गए। इसके बाद अंपायरों ने ग्राउंड का जायजा लेने के बाद दोनों टीमों के कप्तानों मैच रद किए जाने की जानकारी दे दी। 

    बारिश से पहले बरसे बार्टलेट

    पंजाब की ओर से खेल रहे आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट (2/9) बारिश से पहले कोलकाता पर बरस पड़े। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाकर कोलकाता को मुश्किल में डाल दिया था। मैच का दूसरा ओवर डालने आए बार्टलेट ने पहले एलन फिन (06) और फिर कैमरन ग्रीन को अपने अबूझ आउटस्विंगर से विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के हाथों लपकवाया।

    image

    IPL 2026 Points Table Update: अंक तालिका के टॉप पर किसका राज?

    IPL 2026 Points Table में क्या हुआ बदलाव?

    बारिश की वजह से मैच रद होने के बाद केकेआर और पीबीकेएस दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिला। एक अंक के साथ पंजाब किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई, जहां पंजाब किंग्स की टीम ने तीन मैचों खेलकर अभी 5 अंक हासिल कर लिए है, जबकि केकेआर की टीम ने तीन मैच खेलने के बाद पहला अंक हासिल किया और अंक तालिका में उन्होंने गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पीछे छोड़ दिया है, जो अभी तक अंक तालिका में अपना खाता नहीं खोल पाई है।

    प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पंजाब किंग्स की टीम +0.637 नेट रन रेट के साथ मौजूद है, जबकि आरसीबी की टीम +2.501 के नेट रन रेट के साथ है। आरआर की टीम +2.233 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम चौथे स्थान पर शुमार है। हैदराबाद की टीम पांचवें, मुंबई की टीम छठे, लखनऊ सातवें, केकेआर आठवें, गुजरात 9वें और सीएसके की टीम आखिरी पायदान पर हैं।

    यह भी पढ़ें- KKR vs PBKS Highlights: बारिश में धुला कोलकाता-पंजाब मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

    यह भी पढ़ें- लखनऊ के खिलाफ मैच में हैदराबाद के साथ हुआ बड़ा 'खेला', क्या SRH खटखटाएगी BCCI का दरवाजा?