Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: धर्मशाला में होगी पहले फाइनलिस्ट की जंग, Qualifier-1 की टीमों पर लग गई मुहर

    Updated: Sat, 23 May 2026 12:07 AM (GMT+05:30)

    सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के साथ ही आईपीएल 2026 की टॉप-3 टीमों पर मुहर लग गई। ...और पढ़ें

    गुजरात से होगा आरसीबी का सामना।

    गुजरात से होगा आरसीबी का सामना।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के साथ ही आईपीएल 2026 की टॉप-3 टीमों पर मुहर लग गई। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हराया। हार के बाद भी आरसीबी 18 अंकों के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही। इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि पहले क्‍वालिफायर में किन टीमों के बीच टक्‍कर होगी।

    टॉप-2 टीमों की होगी जंग

    आईपीएल 2026 का पहला क्‍वालिफायर 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसमें प्‍वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें टकराएंगी। आरसीबी के अलावा गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के 18-18 अंक हैं। हालांकि, बेहतर रन रेट के कारण गुजरात दूसरे और हैदराबाद तीसरे नंबर पर है। ऐसे में पहले क्‍वालिफायर मुकाबले में आरसीबी का सामना गुजरात से होगा। इस मैच की विजेता टीम फाइनल का टिकट कटाएगी। वहीं हारने वाली टीम को दूसरा मौका मिलेगा।

    एलिमिनेटर खेलेगी हैदराबाद

    प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर मैच होगा। हैदराबाद तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है, वहीं चौथी टीम के लिए अभी 3 टीमों (राजस्‍थान, पंजाब और कोलकाता) के बीच टक्‍कर है। एलिमिनेटर मैच में हारने वाली टीम का सफर थम जाएगा, वहीं जीतने वाली टीम दूसरे क्‍वालिफायर में पहला क्‍वालिफायर हारने वाली टीम से टकराएगी। इस मैच को जो टीम अपने नाम करेगी, उसे भी फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

    प्‍लेऑफ का शेड्यूल

    • पहला क्‍वालिफायर 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
    • इसके बाद 27 मई को मुल्‍लांपुर में एलिमिनेटर मैच होगा।
    • 29 मई को दूसरा क्‍वालिफायर भी मुल्‍लांपुर में खेला जाएगा।
    • इसके बाद 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

    आईपीएल 2026 प्‍वाइंट्स टेबल

    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 18 अंक (+0.783)
    • गुजरात टाइटंस: 18 अंक (+0.695)
    • सनराइजर्स हैदराबाद: 18 अंक (+0.524)
    • राजस्‍थान रॉयल्‍स: 14 अंक (+0.083)
    • पंजाब किंग्‍स: 13 अंक (+0.227)
    • कोलकाता नाइट राइडर्स: 13 अंक (+0.011)

    यह भी पढ़ें- बेंगलुरु के पीछे हाथ धोकर पड़ गए ईशान किशन, हैदराबाद में RCB के गेंदबाजों को नहीं बख्‍शा

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- SRH vs RCB Highlights: हैदराबाद ने बेंगलुरु से पूरा किया अपना बदला, हार के बावजूद नंबर-1 बनी रहेगी आरसीबी