Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: रजत पाटीदार के कैच को लेकर छिड़ी बहस, सही या गलत मानने से पहले जान लीजिए क्या है नियम?

    Updated: Fri, 01 May 2026 02:02 PM (IST)

    आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का जेसन होल्डर द्वारा लिया गया कैच विवाद का विषय बना हुआ है। कई लोगों ने इस पर अपनी राय दी है। ऐसे में जानिए क्या कहता है ...और पढ़ें

    जेसन होल्डर के कैच लेने पर आरसीबी ने खड़ा किया विवाद

    जेसन होल्डर के कैच लेने पर आरसीबी ने खड़ा किया विवाद

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में रजत पाटीदार का कैच आउट होना विवाद बना हुआ है। आरसीबी के कप्तान के कैच को लपका था गुजरात के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने। आरसीबी ने कैच को गलत बताया था, वहीं अंपायरों ने नियमों को देखने के बाद पाटीदार को आउट करार दिया था।

    बात आरसीबी की पारी के आठवें ओवर की है। गेंदबाजी कर रहे थे अरशद खान। अरशद ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी जिस पर पाटीदार ने पुल किया। गेंद गई डीप स्क्वायर लेग पर। वहां खड़े थे होल्डर। होल्डर ने अपने दाईं तरफ भागते हुए डाइव मारी और कैच लपक लिया।

    इस बात को लेकर हुआ विवाद

    दरअसल, जब होल्डर ने डाइव मारते हुए कैच लपका तो वह कुछ देर स्लाइड भी कर गए और इस दौरान गेंद जमीन पर लगती हुई दिखाई दे रही थी। वहीं होल्डर जब उठे थे वो गेंद के सहारे से यानी गेंद को जमीन पर टच करते हुए उठे थे। इसी को लेकर आरसीबी ने अपना विरोध दर्ज कराया, लेकिन अंपायर ने उनकी बात नहीं मानी। अंपायरों ने नियमों का हवाला देकर पाटीदार को पवेलियन भेज दिया। वह 15 गेंदों पर 19 रन ही बना पाए।

     

    क्या कहता है नियम?

    अब जहां तक नियम की बात है तो इसके मुताबिक कैच पूरा तभी माना जाता है जब फील्डर गेंद के साथ-साथ अपने आप के कंट्रोल में हो। यानी फील्डर जब स्लाइड कर रहा हो और अपने आप को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा हो तब तक गेंद जमीन पर नहीं लगनी चाहिए।

    क्रिकेट की नियामक संस्था एमसीसी के 33.3 नियम के मुताबिक, "एक कैच तभी पूरा माना जाएगा जब फील्डर का गेंद और अपने ऊपर पूरा नियंत्रण हो। इससे पहले गेंद जमीन को छू नहीं सकती।"

    वहीं नियम 33.2.2 इसमें कुछ जोड़ता भी है। इस नियम के मुताबिक, "कैच सही तब तक है जब तक गेंद फील्डर के हाथ में है, फिर चाहे जिस हाथ में गेंद है वो अगर जमीन पर लगा भी है या शरीर से चिपका है तो भी कैच माना जाएगा। और फील्डर द्वारा पहने गए कपड़ों के अलावा बचाव करने के लिए पहने गए उपकरणों में गेंद है तब भी कैच सही है।"

    खबरें और भी

    इसलिए दिया आउट!

    दूसरे नियमों को देखा जाए तो अंपायरों ने संभवत: इसी को देखते हुए पाटीदार को आउट दिया। रिप्ले देखने के बाद अंपायरों को लगा कि होल्डर का हाथ गेंद को जमीन से दूर रखे हुए थे। हालांकि, ये भी रिप्ले में साफ दिखाई नहीं दे रहा था।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: 'उसकी कोई कमजोरी नहीं', खूंखार गेंदबाज भी बना वैभव सूर्यवंशी का मुरीद; बताई सबसे घातक बात

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: मैदान पर CSK के नए शेर संजू सैमसन बन गए 'बिल्ली', स्टेज पर इस काम से भागते आए नजर