RCB vs CSK: टिम डेविड के कसीदे पढ़ते हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने किया अश्लील इशारा, साथियों की छूटी हंसी; देखें Video
आरसीबी ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घर में एकतरफा अंदाज में हरा दिया। टीम की इस जीत में टिम डेविड का रोल अहम रहा। मैच के बाद रोमारियो शेफर् ...और पढ़ें
-1775474593867_m.webp)
टिम डेविड ने चेन्नई के खिलाफ खेली तूफानी पारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रविवार को आईपीएल-2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा अंदाज में हरा दिया। आरसीबी की इस जीत में तूफानी बल्लेबाज टिम डेविड का रोल काफी अहम रहा। डेविड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की जिसके कसीदे उनकी टीम के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में भी पढ़े। इसी दौरान वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने कुछ ऐसा इशारा कर दिया जिसे देख हर कोई हैरान भी रह गया और सभी की हंसी भी छूट गई।
डेविड ने 25 गेंदों पर तीन चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 70 रनों की पारी खेली। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने उनका साथ दिया और 19 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए जिसमें छह छक्के और एक चौका शामिल रहा। इस मैच में आरसीबी ने 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 250 रनों का स्कोर खड़ा किया।
शेफर्ड ने की तारीफ
डेविड की पारी की तारीफ ड्रेसिंग रूम में हो रही थी। वेस्टइंडीज के रोमारिया शेफर्ड उनकी तारीफ कर रहे थे तभी उन्होंने कुछ ऐसा इशारा कर दिया जिसे अश्लील भी कहा जाता है। रोमारियो ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि आप शुरुआत की पांच गेंदें देखते हो फिर अपनी तूफानी बैटिंग करते हो।"
शेफर्ड ने जब ये कहा कि,'फिर अपनी तूफानी बैटिंग करते हो' इसी दौरान उन्होंने अश्लील इशारा कर दिया। ये देखते हुए वहां बैठे हर शख्स की हंसी छूट गई जिसमें विराट कोहली भी शामिल थे।
What was that romario,I wasn't expecting this from you💀😂
— flicksX18 (@flicks_X18) April 6, 2026
- we we all know that you take your first five ball and then you just, you know, go. pic.twitter.com/vv9o9COhyG
आरसीबी की एकतरफा जीत
पाटीदार और डेविड के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी इस मैच में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 30 गेंदों का सामना कर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली।