Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs SRH Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा आरसीबी और हैदराबाद का मैच, कहां देख सकते हैं मुकाबला? जानिए पूरी डिटेल

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 09:49 AM (IST)

    आईपीएल-2026 की शुरुआत शनिवार से हो रही है। पहला मैच आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आरसीबी मौजूदा विजेता के तौर पर उतर रही है। ये मैच आरसीबी के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अगला सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। पहले मैच में मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है। आरसीबी ने पिछले साल पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी और इस बार भी वह फेवरेट है। वहीं हैदराबाद को कम नहीं आंका जा सकता है।

    हैदराबाद की ताकत उसकी तूफानी बैटिंग है जिसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरि क्लासेन, नीतीश रेड्डी, लियाम लिविंगस्टन जैसे बल्लेबाज हैं। आरसीबी के पास विराट कोहली, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि दोनों ही टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। फैंस आईपीएल के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कब, कहां और कैसे इस मैच का लुत्फ लिया जा सकता है।

    आरसीबी और हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

    आईपीएल-2026 में कब खेला जाएगा आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच?

    आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच शनिवार को खेला जाएगा।

    कहां खेला जाएगा आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच?

    आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा

    कितने बजे शुरू होगा आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच?

    आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस सात बजे होगा।

    टीवी पर कहां देख सकते हैं आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच?

    आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देखा जा सकता है।

    किस एप पर देख सकते हैं आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच?

    आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: विस्फोटक बल्लेबाजी से खिताब जीतना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद, 2016 में जीती थी पहली ट्रॉफी