Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DC Retentions List: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 'टॉप गन' को किया रिलीज, नटराजन टीम में बरकरार; देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 06:01 PM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। दिल्ली के पास 21.8 करोड़ रु ...और पढ़ें

    दिल्ली कैपिटल्स रिटेन और रिलीज लिस्ट।

    दिल्ली कैपिटल्स रिटेन और रिलीज लिस्ट।

    HighLights

    1. दिल्ली कैपिटल्स ने 7 खिलाड़ियों को किया रिलीज

    2. डुप्लेसिस और जैक फ्रेजर मैकगर्ग को कर दिया रिलीज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वालों में से एक सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेंजर-मैकगर्ग और उप-कप्तान फॉफ डुप्लेसिस को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

    वहीं, टी नटराजन का दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलना जारी रहेगा। क्योंकि फ्रेंचाइजी चोटों से प्रभावित सीजन के बावजूद इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पर भरोसा जता रही है। दिल्ली ने 10.75 करोड़ में नटराजन को पिछले साल अपने साथ जोड़ा था।

    टी नटराजन पर टीम को भरोसा

    पिछले सीजन वह कुछ खास नहीं कर पाए थे और चोट की वजह से अंदर बाहर होते रहे। हालांकि, अब उन्होंने पूरी तरह से फिटनेस और लय हासिल कर ली है। आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु की टीम में जगह बना ली है, जिससे उनकी फॉर्म में वापसी का संकेत मिलता है।

    दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए खिलाड़ी:- फाफ डु प्लेसिस, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, डोनोवन फरेरा (ट्रेड मुंबई), सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे

    रिटेन किए गए खिलाड़ी- ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा

    पर्स बचा - 21.8 करोड़ रुपये

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PBKS IPL Retentions: पंजाब किंग्स से किया सरप्राइज, ग्लेन मैक्सवेल सहित केवल इन 5 खिलाड़ियों को किया रिलीज