Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 VIDEO: प्रीति जिंटा और प्रियांश आर्य ने जीता दिल, छक्के से घायल हुए फैन को दिया यादगार तोहफा

    Updated: Sun, 03 May 2026 12:22 PM (GMT+05:30)

    टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की और उनका हालचाल पूछा। ...और पढ़ें

    IPL 2026 VIDEO: प्रियांश-प्रीति ने घायल फैन को दिया खास तोहफा

    IPL 2026 VIDEO: प्रियांश-प्रीति ने घायल फैन को दिया खास तोहफा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Video: आईपीएल 2026 के दौरान हुई एक घटना अब एक अच्छी खबर बन गई है। पंजाब किंग्स की सह मालिक प्रीति जिंटा और टीम के युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने उस फैन से बात की, जो मैच के दौरान घायल हो गया था।

    62 साल के कृष्ण चंद, जो 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में चोटिल हो गए थे। वह अब ठीक हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। टीम ने उन्हें एक खास गिफ्ट भी दिया है। उन्हें धर्मशाला में होने वाले मैच को स्टेडियम में बैठकर देखने का न्योता मिला है।

    कैसे लगी थी चोट?

    ये घटना मैच के चौथे ओवर में हुई थी। प्रियांश आर्य ने एक बड़ा शॉट लगाया, जो सीधा स्टैंड में जाकर कृष्ण चंद के चेहरे पर लग गया। चोट लगते ही उनके चेहरे से खून निकलने लगा।

    स्टेडियम में मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत उनका इलाज किया और फिर एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया। उनके बेटे, जो डॉक्टर हैं, भी उनके साथ थे। अस्पताल में टांके लगे और अब उनकी हालत ठीक है।

    वीडियो कॉल पर बात की

    जैसे ही टीम को इस घटना के बारे में पता चला, प्रीति जिंटा और प्रियांश आर्य ने वीडियो कॉल के जरिए उनसे बात की और उनका हालचाल लिया। टीम के एक अधिकारी आशीष तुली भी इस कॉल में शामिल थे।

    खबरें और भी

    इस बातचीत में साफ दिखा कि टीम को अपने फैन की कितनी चिंता है। पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बातचीत की क्लिप साझा करते हुए लिखा, ‘द फैंस कम फर्स्ट, ऑलवेज (फैंस हमेशा पहले आते हैं) कृष्ण चंद जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्हें बेहतर देखकर खुशी हुई।’ 

    वीडियो कॉल के दौरान प्रीति-प्रियांश ने जो घायल फैन से बातचीत की उसका वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है। प्रियांश ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा, "वीडियो देखने के बाद मैं काफी तनाव में था, यह सोचकर कि आपको बहुत ज्यादा चोट तो नहीं लगी। इस पर कृष्ण चंद ने अपनी सादगी और खेल भावना का परिचय देते हुए मुस्कुराकर जवाब दिया, ‘मैं ठीक हूं, आपकी दुआओं की वजह से मैं बच गया।"

    धर्मशाला आने का न्योता

    बातचीत के दौरान टीम ने कृष्ण चंद को धर्मशाला में होने वाले एक मैच के लिए बुलाया। प्रीति जिंटा ने मजाक में कहा कि अगली बार उनके लिए हेलमेट तैयार रहेगा, ताकि वो आराम से मैच देख सकें।