Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CSK vs SRH: आखिर क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी? ऋतुराज गायकवाड़ ने दिया जवाब, रिटायरमेंट को लेकर भी दिए संकेत

    Updated: Mon, 18 May 2026 07:34 PM (IST)

    एमएस धोनी के चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने की अटकलें थीं, लेकिन वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इसका कारण बताय ...और पढ़ें

    एमएस धोनी का फैंस को है इंतजार

    एमएस धोनी का फैंस को है इंतजार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सपुर किंग्स को पांच बार आईपीएल जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी आईपीएल-2026 में एक भी मैच नहीं खेले हैं। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनके खेलने की उम्मीद थी जो टूट गई। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि धोनी नहीं खेल रहे हैं। इसी के साथ कप्तान ने कुछ और संकेत भी दे दिए हैं।

    धोनी आज चेपॉक भी पहुंचे हैं। उन्हें टीम बस से बाहर आते देखा गया था। इसके बाद से ही उनके खेलने की उम्मीद जगी थी। धोनी इस सीजन जब मैच नहीं खेलते हैं तो होटल में ही रहते हैं, लेकिन आज वह मैदान पर आए इसलिए लगा था कि धोनी आज अपना इस सीजन का पहला मैच खेल सकते हैं। ये चेन्नई का अपने घर में आखिरी मैच भी है। ये भी एक वजह था कि उनके खेलने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

    गायकवाड़ ने दिया जवाब

    टॉस के समय जब रवि शास्त्री ने गायकवाड़ से पूछा कि धोनी कहां हैं और क्या वह खेल रहे हैं? इसके जवाब में चेन्नई के कप्तान ने कहा, "वह खेलने के लिए अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि अगर हम ये मैच जीत गए तो वह आखिरी मैच के लिए आ जाएं।"

    गायकवाड़ के इस बयान ने उन अटकलों पर भी विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल मैच हो सकता है। इसके पीछे उनका एक पुराना बयान था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई में ही खेलेंगे। हालांकि, गायकवाड़ के बयान से फैंस को राहत जरूर मिली होगी।

    खबरें और भी

    चेन्नई की पहले बल्लेबाजी

    चेन्नई ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में जीत चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखेगी और हार उसे रेस से बाहर कर देगी। चेन्नई ने एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह अकील हुसैन टीम में आए हैं। हैदराबाद बिना किसी बदलाव के उतरी है।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, स्पेंसर जॉनसन

    सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

    यह भी पढ़ें- पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल; आखिरी मैच में जीत जरूरी, दूसरी टीमों के नतीजे भी बिगाड़ सकते खेल

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: MS Dhoni आज चेपॉक में खेलेंगे अपना आखिरी मैच? माही पर साथी खिलाड़ी ने दिया बड़ा अपडेट