IPL 2027 के लिए नीलामी के दिन का हुआ एलान, क्रिकेटर्स और फैंस की सांसें एक समय पर दो जगह अटकी होगी
आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होने वाला है। फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक ...और पढ़ें

आईपीएल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होने वाला है। इस बार नीलामी का आयोजन गोवा में किया जाएगा। सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक उन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी, जिन्हें वे रिटेन करना चाहती हैं। बता दें कि आखिरी बार साल 2023 में भारत में आईपीएल की नीलामी का आयोजन हुआ था, जो केरल के कोच्चि में हुआ था।
अब तीन सीजन के बाद एक बार फिर से भारत में नीलामी का आयोजन किया जाएगा। ये नीलामी उस दिन होगी, जब भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा होगा। इस बार मिनी ऑक्शन होने वाला है, जिससे फ्रेंचाइजियां अपने हिसाब से खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।
आईपीएल 2027 के लिए खुली है ट्रेड विंडो
आईपीएल 2026 का सीजन समाप्त होने के एक महीने बाद ही आईपीएल की ट्रेड विंडो खुल जाती है। ये ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक चलती है। नीलामी होने के बाद नए सीजन की शुरुआत से एक महीने पहले तक फिर ट्रेड विंडो खुली रहती है। फ्रेंचाइजियां अब तक कई ट्रेड कर चुकी हैं। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड डील हुई है, जहां टी नटराजन हैदराबाद में वापस गए हैं, जबकि जीशान अंसारी दिल्ली में आए हैं।
इससे पहले दिल्ली और लखनऊ के बीच ट्रेड हुआ था, जहां ऋषभ पंत की डीसी में वापसी हुई, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ में गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब तक आईपीएल 2027 के ऑक्शन के लिए आधिकारिक तारीखों का एलान नहीं किया है। हालांकि, क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा। फिलहाल बोर्ड के आधिकारिक एलान का अभी इंतजार है।
आईपीएल 2027 की तारीखों का एलान अब तक नहीं
आईपीएल 2027 के लिए बीसीसीआई ने अब तक शेड्यूल या तारीखों का एलान नहीं किया है। हालांकि, 2024 में अगले तीन सीजन के लिए डेट का एलान करते हुए क्रिकेट बोर्ड ने बताया था कि टूर्नामेंट 14 मार्च से 30 मई के बीच खेला जाएगा। दूसरी तरफ इसी साल सितंबर में बीसीसीआई की सालाना बैठक हुई, जिसमें बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया का कहना था कि टूर्नामेंट मार्च के आखिरी में शुरू हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।