Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    80,000 रुपये में बिके आईपीएल टिकट, जमकर हो रही है ब्लैक मार्केटिंग; दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Sun, 17 May 2026 11:30 AM (IST)

    आईपीएल टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें एक शीर्ष डीडीसीए अधिकारी की संलिप्तता सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किय ...और पढ़ें

    आईपीएल टिकटों की हो रही कालाबाजारी

    आईपीएल टिकटों की हो रही कालाबाजारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। फैंस को सालभर इस लीग का इंतजार रहता है। फैंस चाहते हैं कि वह मैदान पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखें और इसका फायदा कई लोग टिकटों की कालाबाजारी करके उठाते हैं। आईपीएल-2026 में टिकटों की कालाबाजारी को लेकर कई राज उजागर हुए हैं।

    अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का शीर्ष अधिकारी 1000 से ज्यादा कॉम्पलीमेंट्री टिकटों की कालाबाजारी में शामिल है। इनमें से कई टिकट 80,000 रुपये तक में बिके हैं।

    दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन

    रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल टिकटों की कालाबाजारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी दौरान इस मामले में डीडीसीए अधिकारी की संलिप्ता की बात सामने आई है। ये मामला पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच हुए मैच के बाद सामने आया है। इस मैच के टिकट काफी ऊंची कीमतों में बिके थे। स्टेडियम के पास मुकीम (35), गुफरान (36) और मोहम्मद फैसल (38) को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने इन तीनों को मैच के कॉम्पलीमेंट्री पास बेचते हुए पकड़ा था। पूछताछ के बाद पेट्रोल पंप पर काम करने वाले पंकज यादव को भी गिरफ्तार किया गया था।

    रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस टिकटों की कालाबाजारी करने वाले रैकेट का संपर्क डीडीसीए के अधिकारी से भी था। सूत्र ने बताया, "ये एक रैकेट है जिसमें शीर्ष पर एक डीडीसीए अधिकारी है। मैच और खिलाड़ियों को देखते हुए टिकट के रेट तय होते हैं। मैच का समय करीब आने पर ये लोग ज्यादा रकम मांगते हैं।"

    उन्होंने कहा, "आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले एक टिकट के 80,000 रुपये तक मांगे गए क्योंकि इस मैच में विराट कोहली थे। हमें ये भी पता चला है कि ये कीमत आठ हजार से 80,000 तक जाती है।"

    काम करता है पूरा नेटवर्क

    रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इसे लेकर एक पूरा नेटवर्क काम कर रहा है और ये हर मैच के तकरीबन 1000 टिकट बेचते हैं। इस मामले में टिकटों की कालाबाजारी को लेकर कई लूपहोल उजागर किए हैं जिनकी परतें दिल्ली पुलिस धीरे-धीरे खोल रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Playoffs Scenario: प्लेऑफ के लिए RCB के 99.6% तो KKR के मौके 10% बढ़े; दिल्ली की किस्मत दांव पर

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: पर्ची निकालकर क्रिकेटर कह रहे हैं मन की बात, कमेंटेटरों ने भी अपनाया यही अंदाज