Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL Winners List: 2008 से अब तक कौन-सी टीम कितनी बार बनी आईपीएल चैंपियन? देखें पूरी विनर लिस्ट

    Updated: Sat, 30 May 2026 06:00 AM (IST)

    IPL Winners Full List: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 फाइनल मैच खेला जाना है। आरसीबी का सामना फाइनल में गुजरात टाइटंस से होना है। आ ...और पढ़ें

    IPL Winners Full List: 2008 से 2025 तक आईपीएल विजेता टीमों की लिस्ट

    IPL Winners Full List: 2008 से 2025 तक आईपीएल विजेता टीमों की लिस्ट

    HighLights

    1. IPL 2026 का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाना है

    2. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB vs GT की खिताबी जंग

    3. किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता आईपीएल का खिताब?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL Winners List All Seasons: आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जाना है। फाइनल मैच में आरसीबी का सामना जीटी (RCB vs GT Final) से होना है। क्वालिफायर-2 मैच में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

    इस तरह इस बार आरसीबी की टीम के पास मौका है कि वह बैक-टू-बैक आईपीएल खिताब अपने नाम करें, जबकि गुजरात टाइटंस के पास भी अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीतने का मौका होगा। इससे पहले आरसीबी ने पिछले सीजन आईपीएल टाइटल जीता था, जबकि जीटी ने 2022 में राजस्थान को हराकर खिताब जीता था। ऐसे में जानते हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार किस टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। 

    2008 से 2025 तक IPL विजेता टीमों की लिस्ट

    साल विजेता टीम
    रनर-अप टीम वेन्यू कितने रन/विकेट से जीता मैच
    2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई 3 विकेट से
    2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जोहानिसबर्ग 6 रन से
    2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस मुंबई 22 रन से
    2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई 58 रन से
    2012 कोलकाता नाइटराइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 5 विकेट से
    2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता 23 रन से
    2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स इलेवन पंजाब बेंगलुरु 3 विकेट से
    2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता 41 रन से
    2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 8 रन से
    2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट हैदराबाद 1 रन से
    2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई 8 विकेट से
    2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद 1 रन से
    2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स दुबई 5 विकेट से
    2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स दुबई 27 रन से
    2022 गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद 7 विकेट से
    2023 चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस अहमदाबाद 5 विकेट से
    2024 कोलकाता नाइटराइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई 8 विकेट से
    2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स अहमदाबाद 6 रन से
    2026  31 मई को होगा विजेता टीम का एलान  31 मई को होगा विजेता टीम का एलान अहमदाबाद  31 मई को होगा विजेता टीम का एलान

    IPL का खिताब सबसे ज्यादा बार किस टीम ने जीता?

    आईपीएल का खिताब सबसे ज्यादा बार मुंबई इंडियंस (5) और चेन्नई सुपर किंग्स (5) जीता है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार आईपीएल का टाइटल जीता है, जबकि गुजरात टाइटंस, डेक्कन चार्जर्स (सनराइजर्स हैदराबाद अब), राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स , पंजाब किंग्स की टीम ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है।

    यह भी पढ़ें- IPL Final में सबसे ज्‍यादा रन किसने बनाए? धोनी,कोहली और रोहित तो नंबर-1 के आस-पास भी नहीं

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi Home: गुलाबी रंग का घर, करोड़ों में सैलरी... बेटे वैभव के लिए पिता हुए थे बेरोजगार, आज दुनिया ठोक रही सलाम

    खबरें और भी