विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs IRE T20: भारतीय टीम में हुई बुमराह की वापसी, आयरलैंड के खिलाफ टी20I में करेंगे कप्तानी; टीम घोषित

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Mon, 31 Jul 2023 08:32 PM (IST)Updated: Mon, 31 Jul 2023 08:50 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड दौरे के लिए टी20I टीम की घोषणा कर दी है। चोट के बाद ...और पढ़ें

भारतीय टीम में हुई जसप्रीत बुमराह की वापसी। फाइल फोटो
भारतीय टीम में हुई जसप्रीत बुमराह की वापसी। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Ind vs Ire T20 Series Indian Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड (IND vs IRE T20I) दौरे के लिए टी20I टीम की घोषणा कर दी है। चोट के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

बीसीसीआई ने आयरलैंड दौरे के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए चयन समिति ने यह फैसला लिया है। आयरलैंड के खिलाफ राष्ट्रीय चयन समिति ने जो टीम चुनी है। उसमें आईपीएल 2023 के स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया है।

बुमराह को बनाया गया कप्तान

पीठ की चोट से उबरने वाले भारतीय टीम के स्टार जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान बनाया गया है। जसप्रीत बुमराह सर्जरी के बाद से एनसीए में रिहैब पर थे। पिछले कुछ महीने से उनका बॉलिंग करते हुए वीडियो वायरल हुए थे। वनडे विश्व कप और एशिया कप से पहले जसप्रीत बुमराह अपनी लय प्राप्त करने को देखेंगे। 

रिंकू सिंह को टीम में मिली जगह

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले रिंकू सिंह को भारतीय टीम से बुलावा आया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज शिवम दुबे की भी भारतीय टीम में वापसी हुई है। संजू सैमसन को भी मौका दिया गया है। 

आयरलैंड के खिलाफ टी20I के लिए भारतीय टीम- 

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।