Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उसने केएल राहुल को परेशान किया', श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी को जगह नहीं मिलने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 10:44 PM (IST)

    इरफान पठान ने श्रीलंका दौरे के लिए आकिब नबी के चयन न होने पर चयनकर्ताओं पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावज ...और पढ़ें

    आकिब नबी डार

    आकिब नबी डार

    HighLights

    1. इरफान पठान आकिब नबी के चयन न होने से नाराज

    2. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद आकिब को मौका नहीं

    3. पठान ने कहा, पीक पर तेज गेंदबाजों को चुनना चाहिए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने सेलेक्टरों को जमकर लताड़ लगाई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान किया था। इस टीम में घरेलू क्रिकेट में अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले आकिब नबी डार को शामिल नहीं किया गया। इस वजह से पठान को गुस्सा आया।

    पठान का मानना है कि जब कोई गेंदबाज अपने करियर के पीक पर होता है, तो उसे टीम में शामिल कर लेना चाहिए। अगर इसमें देरी होती है, तो फिर वो अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाता है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने इस बात पर भी जोर दिया कि आकिबा ने केएल राहुल जैसे सीनियर बल्लेबाजों को भी खूब परेशान किया। इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

    आकिब नबी को नहीं चुने जाने पर नाराज हुए इरफान पठान

    आकिब पर स्पोर्ट्स्टार से बात करते हुए पठान ने कहा, "अगर मैं ईमानदारी से कहूं, तो आकिब को नहीं चुने जाने का कोई भी लॉजिकल जवाब मेरे पास नहीं है। सभी स्पीड की बात करते हैं, लेकिन आपको ये देखना होगा कि गेंदबाज बल्लेबाज को कैसे हिट कर रहा है। क्या वो बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रहा है? उसने घरेलू क्रिकेट में लगातार ऐसा किया है। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में उसने केएल राहुल जैसे सीनियर बल्लेबाज को परेशानी में डाला।"

    पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी ने आगे कहा, "आकिब को उनके प्रदर्शन का इनाम मिलना चाहिए था। अगर आप किसी पेसर को करियर के पीक पर चुनने में देरी करेंगे, तो आप उसे खो देंगे। तेज गेंदबाज 27 से 32 साल की उम्र में अपनी पीक पर होते हैं। आपको इस विंडो को खोना नहीं चाहिए।"

    खबरें और भी

    श्रीलंका दौरे के लिए नबी को नहीं मिली जगह

    रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में 60 विकेटों के साथ आकिब सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद भी उन्होंने गेंद के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और बल्ले के साथ निचले क्रम में कई बार उपयोगी पारियां खेली। इसके बाद भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बीसीसीआई ने चार पेसर्स शामिल किए, जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ हैं।

    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

    शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, साई सुदर्शन*, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह।

    यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्‍मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्‍तानी

    यह भी पढ़ें- विश्व कप 2027 से पहले टेंशन में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, हेड कोच ने की ICC से नियम बदलने की मांग