Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या RCB के Devdutt Padikkal को डेट कर रहीं Shehnaaz Gill? IPL मैच का वीडियो पोस्ट कर बढ़ाई हलचल

    Updated: Thu, 14 May 2026 05:12 PM (IST)

    आईपीएल मैच में आरसीबी को चीयर करने पहुंची शहनाज गिल को लेकर सोशल मीडिया पर देवदत्त पडिक्कल के साथ डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill क्या Devdutt Padikkal को कर रही डेट?

    Shehnaaz Gill क्या Devdutt Padikkal को कर रही डेट?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shehnaaz Gill Dating Rumors: आरसीबी बनाम केकेआर मैच देखने पहुंची एक्ट्रेस शहनाज गिल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही हैं। शहनाज के आईपीएल मैच देखने और वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्होंने आरसीबी क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल के साथ डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है।

    Shehnaaz Gill किसे कर रहीं डेट?

    दरअसल, वायरल वीडियो में एक्ट्रेस शहनाज गिल को RCB-KKR के मैच में स्टैंड्स से जमकर चीयर करते देखा गया। स्टेडियम से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। इसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वो RCB बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं।

    वीडियो वायरल होने के बाद उनके डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं। Reddit और X पर कई लोगों ने उनके स्टेडियम आने को देवदत्त पडिक्कल से जोड़ा, जो अभी RCB के लिए खेलते हैं।

    हालांकि, शहनाज या देवदत्त किसी की ओर से इन खबरों पर कुछ रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि, फैंस को एक नया टॉपिक मिल गया है। कुछ यूजर कह रहे है कि उनका पर्सनल कनेक्शन है। 

    ये सभी अटकलें शहनाज के इंस्टाग्राम पर भी स्टेडियम से एक वीडियो पोस्ट करने के बाद लगाई जा रही है। उसमें वो RCB को सपोर्ट करते हुए काफी खुश दिख रही थीं। उनका जोश देखकर कई लोगों को लगा कि टीम को सपोर्ट करने के पीछे कोई खास वजह है।

    शहनाज गिल की आगे आने वाली फिल्में

    शहनाज आखिरी बार 2025 में रिलीज पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' में दिखी थीं। अब उनके पास दो फिल्में हैं, पंजाबी फिल्म 'सिंह वर्सेज कौर 2' और हिंदी फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास'।

    खबरें और भी