Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ढाका में चला Ish Sodhi का जादू, ताश के पत्तों की तरह बिखरा BAN का बैटिंग ऑर्डर, NZ ने दर्ज की धमाकेदार जीत

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 10:24 PM (IST)

    न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज दूसरा मैच खेला गया। न्यूजीलैंड ने 86 रन से मुकाब ...और पढ़ें

    न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 86 रन से हराया। फोटो- एक्स से साभार
    न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 86 रन से हराया। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 86 रन से हराया।
    2. ईश सोढ़ी ने कहर बरपाते हुए झटके छह विकेट।
    3. महज 168 रन पर सिमटी बांग्लादेश की पूरी टीम।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। NZ won 2nd ODI after 15 Years in Bangladesh: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज दूसरा मैच खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 254 रन लगाए। 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम महज 168 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम ने दूसरे वनडे को 86 रन से अपने नाम किया।

    खराब रही न्यूजीलैंड की शुरुआत-

    न्यूजीलैंड की ओर पारी का आगाज फिन एलन और विल यंग की जोड़ी ने किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं और पहले 7 ओवर में टीम ने अपने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद हेनरी निकोल्स और टॉम ब्लंडेल ने टीम की पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 111 गेंदों में 95 रन की साझेदारी जमाई।

    अर्धशतक से चूके निकोल्स-

    26वें ओवर की दूसरी गेंद पर हेनर 131 के टीम स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। निकोल्स 1 रन से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। टॉम ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 68 रन बनाए।  इसके बाद ईश सोढ़ी ने 35 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। 

    255 रन का लक्ष्य-

    न्यूजीलैंड की टीम 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर 254 रन बनाकर ऑलआउट हुई। गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से खालिद अहमद और महेदी हसन ने 3-3 विकेट चटकाए। मुस्तफिजुर रहमान ने 2, नसुम अहमद और हसन महमूद ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के युवा पेसर के लिए जी का जंजाल बना पुराना सोशल मीडिया पोस्ट, BCB ने उठाया बड़ा कदम

    अच्छी नहीं रही बांग्लादेश की भी शुरुआत

    जीत के लिए 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत भी खास नहीं रही। टीम ने  5वें ओवर की आखिरी गेंद पर 19 रन कप्तान लिटन दास का विकेट गंवाया। इसके बाद तमीम इकबाल और तंजीद हसन ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। तंजीद 16 रन पर आउट हो गए। महमुदुल्लाह और महेदी हसन ने छठे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। 

    ईश सोढ़ी ने चटकाए 6 विकेट-

    टीम के लिए महमुदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। तमीम ने 44 और नसुम अहमद ने 21 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सका। गेंदबाजी में ईश सोढ़ी ने रिकॉर्ड तोड़ 6 विकेट लिए। ऐसे में बांग्लादेश की पूरी टीम 41वें ओवर में 10 विकेट गंवाकर 168 रन पर पवेलियन लौट गई। काइल जैमीसन ने 2 और लॉकी फर्ग्यूसन के साथ कोल मैककोन्ची ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाला।

    न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ इतिहास रचा और बांग्लादेश के खिलाफ उनकी घरेलू जमीन पर 15 साल के बाद जीत हासिल की। 

    ये भी पढ़ें:- Team India ने अपने पैर पर खुद मारी कुल्हाड़ी, बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार से गंवाया इतिहास रचने का मौका