विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे Ishan Kishan को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, इस टीम ने बनाया कप्‍तान, Vaibhav Suryavanshi को भी मिली जगह

Published: Fri, 01 Aug 2025 07:48 PM (IST)

भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दलीप ट्राफी में पूर्वी क्षेत्र टीम की अगुवाई करेंगे। बंगाल ...और पढ़ें

ईशान किशन को सौंपी गई कप्‍तानी। इमेज- बीसीसीआई
ईशान किशन को सौंपी गई कप्‍तानी। इमेज- बीसीसीआई

 जागरण संवाददाता, रांची : भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दलीप ट्रॉफी में ईस्‍ट जोन  टीम की अगुवाई करेंगे। बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप , मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी शामिल हैं। जबकि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले रियान पराग को टीम में जगह दी गई है।

ईश्वरन कई सालों से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का दौरा किया था और उनसे कुछ मैच खेलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें कोई मौका नहीं मिला। उम्मीद है कि वह दलीप ट्रॉफी में अपनी काबिलियत साबित करने और आगामी घरेलू सत्र में अपनी जगह पक्की करने के लिए बेताब होंगे।

किशन ने हाल ही में नॉटिंघमशायर के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसी के चलते टीम प्रबंधन ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में चोटिल ऋषभ पंत की जगह इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को टीम में शामिल किया। हालांकि, किशन ने बाद में बताया कि वह भी चोट से जूझ रहे हैं। इसके बाद चयनकर्ताओं ने ओवल टेस्ट के लिए एन जगदीशन को टीम में शामिल किया।

मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया

मोहम्मद शमी को दलीप ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है। वह बंगाल के अपने साथी मुकेश कुमार के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी करेंगे। असम के कप्तान रियान पराग को भी टीम में शामिल किया गया है। राजस्थान रॉयल्स के साथी वैभव सूर्यवंशी को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।

टीम इस प्रकार है

ईशान किशन (कप्तान, झारखंड), अभिमन्यु ईश्वरन (उप कप्तान, बंगाल), संदीप पटनायक (ओडिशा), विराट सिंह (झारखंड), देनिश दास (असम), श्रीदम पाल (त्रिपुर), शरणदीप सिंह (झारखंड), कुमार कुशाग्र (झारखंड), रियान पराग (असम), उत्कर्ष सिंह (झारखंड), मनीषी (झारखंड), सूरज सिंधू जायसवाल (बंगाल), मुकेश कुमार (बंगाल), आकाशदीप (बंगाल), मोहम्मद शमी (बंगाल)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मुख्तार हुसैन, आशीर्वाद स्वैन, वैभव सूर्यवंशी, स्वास्तिक सामल, सुदीप कुमार घरामी, राहुल सिंह।

यह भी पढ़ें- Rishabh Pant Replacement: ईशान किशन नहीं यह बल्लेबाज कर सकता है ऋषभ पंत को रिप्लेस, CSK से गहरा नाता

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के स्‍टार बल्‍लेबाज ने काउंटी क्रिकेट में जड़ा शतक, ऋषभ पंत की जगह पांचवें टेस्‍ट में मिलेगा मौका?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।